Help:नेविगेशन

This page is a translated version of the page Help:Navigation and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD

किसी मीडियाविकि साइट के हर पृष्ठ पर जानकारी तो होती ही है, साथ में आप वहाँ से दूसरे पृष्ठों पर भी जा सकते हैं। इसे "नेविगेशन (संचरण)" कहा जाता है।

आपको नेविगेट करने में मदद करने के लिए MediaWiki के हर पृष्ठ पर तीन मुख्य नेविगेशन तत्व हैं:

  1. साइडबार आपको विकि पर हाल में हुए बदलाव या चित्र अपलोड करें जैसे ज़रूरी पृष्ठों तक पहुँचाता है। सभी साइडबार देखने के लिए आपको पहले मीडियाविकि पर लॉग-इन करना होगा।
  2. कड़ियाँ (जिन्हें अक्सर टैब कहा जाता है) जो वर्तमान में दिखाए जाने वाले पृष्ठों से संबंधित हैं: इसका चर्चा पृष्ठ, संस्करण इतिहास, और – सबसे ज़रूरी – इसकी संपादन कड़ी।
  3. सदस्य कड़ियाँ; अगर आप एक गुमनाम सदस्य हैं, आपको खाता बनाने या फिर लॉग-इन करने के लिए कड़ियाँ दिखाई जाएँगी। अगर आपने लॉग-इन किया हुआ है, आपको पास व्यक्तिगत कड़ियों का एक समूह होगा, जो उदाहरणस्वरूप आपको आपके सदस्य पृष्ठ और वरीयताओं पर लेकर जाएगा।

हर पृष्ठ पर मानक नेविगेशन तत्वों के साथ, उसपर विशिष्ट जानकारी भी होगा जो पृष्ठ के बड़े मुख्य क्षेत्र में दिखाई जाती है। आम तौर पर इस जानकारी में दूसरे पृष्ठों की कड़ियाँ होंगी।

यह पृष्ठ मुख्य तौर पर MonoBook और Vector स्किन्स पर आधारित है। दूसरे स्किन्स का इस्तेमाल करते हुए दिखावट अलग हो सकती है।

साइडबार

 
पृष्ठ के साथ दिखाया जाने वाला उदाहरण साइडबार।

साडबार साइट के लोगो के नीचे, पृष्ठ के बगल में दिखाया जाता है (MonoBook या फिर Vector स्किन का इस्तेमाल करते हुए)। साइडबार से आप विकि के ज़रूरी पृष्ठों पर जा सकते हैं जैसे हाल में हुए बदलाव और चित्र अपलोड।

नेविगेशन

लोगो पर क्लिक करने पर आप विकि के मुख्य पृष्ठ पर वापस आ जाएँगे। नीचे के नेविगेशन अनुभाग की कड़ियाँ वहीं से आपको विकि के ज़रूरी पृष्ठों पर ले जाएँगी। इन कड़ियों को साइट के प्रबंधकों द्वारा कॉन्फ़िगर किया जा सकता है।

टूलबॉक्स

उपकरण में कड़ियों का एक समारोह है जो देखे जा रहे पृष्ठ के हिसाब से बदलता है।

सभी पृष्ठों पर (विशेष पृष्ठों के अलावा)
  • "कड़ियाँ" आपको एक विशेष पृष्ठ पर ले जाता है जहाँ वो सभी पृष्ठ सूचीबद्ध हैं जिनपर वर्तमान पृष्ठ की कड़ी है। यह तब काम आता है जब आप संबंधित जानकारी वाले पृष्ठ ढूँढ़ रहे हों। "कड़ियाँ" जानकारी तब भी काम आ सकती है जब आप विकि के पृष्ठों की संरचना को बदल रहे हों और आपको जाँचना हो कि बदलाव के बाद क्या इस पृष्ठ की कड़ियाँ अब भी स्थान के हिसाब से उचित हैं या नहीं।
  • "पृष्ठ से जुड़े बदलाव" उपकरण हाल में हुए उन पृष्ठों के सभी बदलावों को सूचीबद्ध करता है जिनपर वर्तमान पृष्ठ की कड़ी है। सभी प्रासंगिक साँचा पृष्ठों पर हाल में हुए बदलावों को परिणाम में दिखाए जाने वाली सूची में शामिल किया जाता है। "छोटे सम्पादन छिपाएँ" विकल्प, जिसे सदस्य वरीयताओं में सेट किया जा सकता है, "पृष्ठ से जुड़े बदलाव" पर लागू होता है।
सभी पृष्ठों पर (विशेष पृष्ठ सहित)
  • "चित्र अपलोड करें" पर एक विशेष पृष्ठ दिखाई जाती है जिससे लॉग-इन किए हुए सदस्य विकि पर चित्र और दूसरी फ़ाइलें अपलोड कर सकते हैं। अपलोड किए गए चित्रों की कड़ियाँ विकि पृष्ठों पर जोड़ी जा सकती हैं, या फिर उन्हें वहाँ पर एम्बेड किया जा सकता है। अगर चित्र अपलोड सक्षम नहीं है, यह कड़ी दिखाई नहीं जाती है।
    चित्र अपलोड करने, सर्वर पर चित्र देखने, उन्हें विकि पृष्ठों पर जोड़ने, और अपलोड किए गए चित्रों को प्रबंधित करने जैसी चीज़ों के बारे में इस मैन्युअल के 'चित्रों को प्रबंधित करना' हिस्से में बताया गया है।
  • "विशेष पृष्ठ" उपकरण मीडियाविकि के सभी विशेष पृष्ठ दिखाता है। मीडियाविकि के शब्दावली के अनुसार एक विशेष पृष्ठ ऐसा पृष्ठ है जो विकि के बारे में जानकारी दिखाता है और/या जिसके ज़रिए प्रबंधन से जुड़े कार्य किए जा सकते हैं। जैसे विकि पर पंजीकृत सदस्यों की सूची,पृष्ठों की संख्या और पृष्ठों पर संपादनों की संख्या की तरह विकि के बारे में आँकड़ें, सिस्टम लॉग्स, अनाथ पृष्ठों की सूची, आदि। इन विशेष पृष्ठों की सामग्री को स्वचालित रूप से विशेष पृष्ठ को लोड करने पर बनाया जाता है।
    डिफ़ॉल्ट विशेष पृष्ठों का काम इस मैन्युअल के विशेष पृष्ठ अनुभाग में पाया जा सकता है।

पृष्ठ टैब्स

 
पृष्ठ के ऊपर डिफ़ॉल्ट पृष्ठ टैब्स

पृष्ठ टैब्स साइट के लोगो के दाएँ तरफ़, पृष्ठ के शीर्ष पर दिखाई जाती है (MonoBook या फिर Vector स्किन का इस्तेमाल करते हुए)। इन टैब्स की मदद से आप वर्तमान पृष्ठ से संबंधित कार्य कर सकते हैं या पृष्ठ देख सकते हैं। डिफ़ॉल्ट से उपलब्ध कार्य हैं: देखना, संपादित करना, और वर्तमान पृष्ठ के बारे में चर्चा करना। पृष्ठों पर आपको दिखाए जाने वाले टैब्स इस बात पर निर्भर हैं कि आपने विकि पर लॉग-इन किया है कि नहीं, और आपके पास विकि पर सिसॉप (प्रबंधक) की अनुमतियाँ हैं कि नहीं। विशेष पृष्ठों पर सिर्फ नामस्थान टैब दिखाया जाता है।

सभी सदस्यों के लिए डिफ़ॉल्ट
  • "नामस्थान" (पृष्ठ, सहायता, विशेष पृष्ठ, साँचा, सदस्य पृष्ठ, आदि)
  • "वार्ता"
  • "सम्पादन" (अगर गुमनाम संपादन अक्षम हो, पृष्ठ मीडियाविकि: नामस्थान में हो या फिर सुरक्षित हो तो टेक्स्ट "स्रोत देखें" हो सकता है)
  • "इतिहास"
लॉग-इन किए हुए सदस्यों के लिए अतिरिक्त टैब्स
  • "स्थानांतरण"
  • "ध्यान रखें"
प्रबंधकों के लिए अतिरिक्त टैब्स
  • "सुरक्षित करें"
  • "हटाएँ"

प्रबंधक जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल करके या फिर एक्सटेंशन स्थापित करके टैब्स जोड़ या हटा सकते हैं, तो जो टैब आपको दिखेंगे, वो विकि पर भी निर्भर हैं।

सदस्य कड़ियाँ

 
पृष्ठ के ऊपरी-दाएँ कोने पर डिफ़ॉल्ट सदस्य कड़ियाँ

सदस्य कड़ियाँ पृष्ठों के ऊपरी-दाएँ कोने में दिखाई जाती हैं (डिफ़ॉल्ट Vector स्किन का इस्तेमाल करते हुए)। इन टैब्स की मदद से लॉग-इन किए हुए सदस्य अपने सदस्य पृष्ठ और विकि वरीयताएँ देख तथा संपादित कर सकते हैं। साथ ही, सदस्य कड़ियों की मदद से सदस्य आसानी से विकि पर अपने योगदान देख सकते हैं और लॉग-आउट भी कर सकते हैं।

गुमनाम सदस्यों के लिए सदस्य कड़ियों को विकि के लॉग-इन पृष्ठ की एक कड़ी से बदल दिया जाता है और अगर साइट के प्रबंधक द्वारा सक्षम किया जाए तो आपका IP पता और उसके वार्ता पृष्ठ की एक कड़ी भी दिखाई जाती है।

"Username"
यह कड़ी आपके सदस्य पृष्ठ की है, जहाँ पर आप अपने बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं, ऐसी कोई सामग्री डाल सकते हैं जिसे आप याद रखना चाहते हों, या जो भी आपको सही लगे।
"Talk"
यह कड़ी आपके वार्ता पृष्ठ की है, जहाँ लोग आपके लिए संदेश छोड़ सकते हैं।
"Preferences"
इससे आप अपने व्यक्तिगत साइट वरीयताएँ बदल सकते हैं।
"Watchlist"
आपके ध्यानसूची में मौजूद सभी पृष्ठों की सूची। पृष्ठ के ऊपर "ध्यान रखें" पर क्लिक करके इस सूची में पृष्ठ जोड़े जा सकते हैं।
"Contributions"
आपके द्वारा विकि पर किए गए सभी योगदानों की सूची।
"Log out"
विकि से लॉग-आउट करने के लिए इस कड़ी पर क्लिक करें।