आचार संहिता

This page is a translated version of the page Code of Conduct and the translation is 100% complete.

यह विकिमीडिया के तकनीकी स्थानों के लिए आचार संहिता है। यह विकिमीडिया तकनीकी कार्यक्रमों और विकिमीडिया तकनीकी प्रस्तुतीकरणों आदि जैसे भौतिक स्थानों, और वर्चुअल स्थानों (MediaWiki.org, wikitech.wikimedia.org, Phabricator, Gerrit Code Review, तकनीकी मेलिंग सूचियाँ, तकनीकी IRC चैनल्स, Etherpad, और विकिमीडिया संस्थान द्वारा चलाए जाने वाले विकास-आधारित स्थान), दोनों पर लागू होता है।

सिद्धांत

एक खुले और स्वागत योग्य समुदाय को बढ़ावा देने के हित में, हम विकिमीडिया तकनीकी परियोजनाओं में लिंग, लिंग पहचान और अभिव्यक्ति, लिंग, लैंगिक अभिविन्यास, विकलांगता, नपुंसकता, शारीरिक दिखावट, उपस्थिति, शरीर के आकार, जाति, जातीयता, राष्ट्रीय मूल, उम्र, राजनीतिक संबद्धता या धर्म की परवाह किए बिना सभी के लिए एक सम्मानजनक और उत्पीड़न-मुक्त अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

तकनीकी कौशल और सामुदायिक स्थिति से सम्मान पाने के अधिकार और दूसरे को सम्मान देने के कर्तव्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ता। हमारे समुदाय में कम अनुभव वाले नए सदस्यों और दूसरे योगदानकर्ताओं को एक स्वागत करने वाले स्वभाव और रचनात्मक प्रतिक्रिया का अधिकार है। उर्वर योगदान करने और तकनीकी विशेषज्ञता रखने का यह मतलब नहीं कि सदस्य अपने स्वभाव पर काबू खो देंगे।

अस्वीकार्य स्वभाव

उत्पीड़न और अन्य प्रकार के अनुचित व्यवहार सभी सार्वजनिक और निजी विकिमीडिया तकनीकी स्थानों में अस्वीकार्य हैं। इसके कुछ उदाहरण हैं:

  • व्यक्तिगत हमले, हिंसा, कानूनी कार्यवाही की धमकी, या जानबूझकर धमकी।
  • अपमानजनक या भेदभावपूर्ण टिप्पणियाँ।
  • अश्लील भाषा या चित्रण का ऐच्छिक या गैर-विषय उपयोग।
  • अनुचित या अवांछित ध्यान, स्पर्श, या शारीरिक संपर्क (लैंगिक या अन्यथा)।
  • अनुचित या अवांछित सार्वजनिक या निजी संचार, पीछा करना, या किसी भी प्रकार का स्टॉक करना।
  • अवांछित चित्रण या रिकॉर्डिंग।
  • किसी व्यक्ति की पहचान या अन्य निजी जानकारी का उनकी सहमति के बिना खुलासा करना। कुछ पहचानने वाली जानकारी का खुलासा दूसरी पहचान की जानकारी का खुलासा करने के लिए सहमति नहीं है।
  • निजी संचार का अनुचित या अवांछित प्रकाशन। निजी संचार को प्रकाशित करना या रिपोर्ट करना या व्यक्तिगत रूप से पहचान करना उत्पीड़न के प्रयोजनों के लिए जानकारी (जैसा कि यहाँ बताया गया है) और/या सीटी बजाने के मामले में स्वीकार्य है।
  • निरंतर रुकावट या फिर समुदाय के सहयोग को रोकते हुए (यानी ट्रोलिंग से) चर्चा या समुदाय को नुकसान पहुँचाना।
  • भेदभाव, विशेष रूप से हाशिए पर मौजूद और छोटे समुदायों के खिलाफ़। इस तरह के समूह की तरफ लक्षित सकारात्मक कदमों की अनुमति है और इसे प्रोत्साहित भी किया जा सकता है।
  • आचार संहिता के वास्तविक उल्लंघनों की रिपोर्टिंग के अलावा दूसरे उद्देश्यों के लिए आचार संहिता का उपयोग करना (जैसे, किसी रिपोर्टर के खिलाफ़ बदला लेना, एक ऐसा रिपोर्ट फ़ाइल करते हुए जिसमें बताया गया हो कि रिपोर्ट करने वाले का उत्तर उत्पीड़न था)।
  • समिति के निर्णय को बाइपास करने की कोशिश करना, जैसे किसी सदस्य से समिति द्वारा अवरोधित अवधि के दौरान अवरोध हटाना।

किसी समस्या को रिपोर्ट करें

हानि की धमकियों और दूसरी आपातकालीन स्थितियों में पहले प्रासंगिक अधिकारियों को सूचित करें (अगर संभव हो) और emergency wikimedia.org के ज़रिए विकिमीडिया संस्थान को एक ईमेल भेजें (अधिक जानकारी)।

अस्वीकार्य व्यवहार का अनुभव करने वाले या उसका पालन करने वाले लोगों को इनमें से किसी भी एक कदम का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है:

  1. अस्वीकार्य स्वभाव वाले व्यक्ति से रुकने को कहें। उन्हें इस आचार संहिता के बारे में बताएँ।
  2. अगर आप किसी कार्यक्रम में हैं, आयोजकों या समान अधिकारियों के पास समस्या को रिपोर्ट करें।
  3. समस्या को सीधे आचार संहिता समिति के पास techconduct wikimedia.org के ज़रिए रिपोर्ट करें। आप समिति को तब भी रिपोर्ट कर सकते हैं अगर आपने पहले घटना को कहीं रिपोर्ट किया है मगर आप उत्तर से सहमत नहीं हैं।

रिपोर्ट्स में बस एक अधिसूचना और कड़ी भी मौजूद हो सकती है, मगर ज़्यादा जानकारी से हमें पता लग पाएगा कि मामला क्या है। आप यह जानकारी जोड़ सकते हैं:

  • आपके संपर्क की जानकारी (जैसे विकिमीडिया और Phabricator सदस्यनाम), अगर आप अपने आप को परिचित करवाना चाहते हैं।
  • घटना का आपका वर्णन:
    • यह कहाँ और कब हुआ।
    • अस्वीकार्य स्वभाव का विवरण।
    • कौन शामिल था और किसने घटना को घटते देखा।
    • घटना अब भी चल रही है या नहीं।
  • पिछली घटनाओं या विशेष स्थितियों जैसी किसी भी अतिरिक्त जानकारी से हमें यह समझने में मदद मिलेगी की समस्या आखिर है किस बारे में।
  • घटना के सार्वजनिक रिकॉर्ड्स की कड़ियाँ, अगर मौजूद हो।
  • स्क्रीनशॉट्स जिसमें स्पष्ट दिखाया गया हो कि हुआ क्या था।

रिपोर्ट्स को व्यक्तिगत रूप से प्रोसेस किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए Confidentiality देखें।

समिति को किए गए रिपोर्ट्स को कैसे प्रोसेस किया जाता है, इस बारे में अधिक जानने के लिए Code of Conduct/Cases पर जाएँ।

श्रेय और पुनः उपयोग

इस आचार संहिता को योगदानकर्ता प्रतिज्ञापत्र (अवतरण 49054013), jQuery आचार संहिता (अवतरण 91777886), Open Code of Conduct (v1.0), Citizen Code of Conduct, और WMF की अनुकूल स्थान नीति से अनुकूलित किया गया है।

योगदानकर्ता प्रतिज्ञापत्र और jQuery आचार संहिता के टेक्स्ट को MIT लाइसेंस के अंतर्गत लाइसेंस किया गया है (योगदानकर्ता प्रतिज्ञापत्र ने अब अपना लाइसेंस CC BY 4.0 में बदल दिया है)। Code of Conduct से टेक्स्ट को क्रिएटिव कॉमन्स श्रेय लाइसेंस के अंतर्गत लाइसेंस किया गया है। Citizen Code of Conduct से टेक्स्ट को क्रिएटिव कॉमन्स समानसांझा लाइसेंस के अंतर्गत लाइसेंस किया गया है। पूरे टेक्स्ट को मीडियाविकि के मानक लाइसेंस (CC BY-SA 3.0) के अंतर्गत लाइसेंस किया गया है।

हम हमारे तकनीकी स्थानों को सभी के लिए अनुकूल बनाने की ओर एक-दूसरे और सभी की प्रतिबद्धता को अमूल्य मानते हैं। हम दूसरी परियोजनाओं को प्रोत्साहित करते हैं कि वे इस आचार संहिता का इस्तेमाल करें, चाहे वे विकिमीडिया की तकनीकी अर्थव्यवस्था का इस्तेमाल कर रहे हों या न।

ये भी देखें