Manual:Pywikibot/अवलोकन

This page is a translated version of the page Manual:Pywikibot/Overview and the translation is 100% complete.

Pywikibot एक Python लाइब्रेरी है जिसमें ऐसे स्क्रिप्ट्स हैं जो मीडियाविकि साइट्स पर काम को स्वचालित बना सकते हैं। इसे मूल रूप से विकिपीडिया के लिए बनाया गया था, मगर अब इसका इस्तेमाल विकिमीडिया संस्थान की सभी परियोजनाओं और कई दूसरे मीडियाविकि विकियों पर किया जाता है।

परियोजना की शुरुआत 2003 में हुई थी और इस समय यह मूल संस्करण 8.0.1 पर है। इसमें API का पूरा उपयोग मौजूद है और यह मीडियाविकि की सुविधाओं और एक Python-रूपी पैकेज लेआउट के साथ अद्यत है। मगर है MediaWiki 1.23 या अधिक वाले पुराने संस्करणों पर भी काम करता है।

Pywikibot का इस्तेमाल Python के किसी अनुकूल संस्करण के साथ किए जाने पर यह Microsoft Windows, macOS और लिनक्स को समर्थित करता है। यह किसी भी ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर जाएगा जिसमें Python का अनुकूलित संस्करण स्थापित हो। CMD या शेल प्रॉम्प्ट पर "python" लिखकर जाँचें कि आपने Python स्थापित किया है कि नहीं, और इसका संस्करण क्या है।

बॉट को चलाने के लिए इस समय Python 3.6.1 या अधिक की ज़रूरत होती है।

हिस्से

लाइब्रेरी संरक्षण में दो मुख्य फ़ोल्डर्स मौजूद होते हैं:

  • pywikibot में सभी मुख्य फ़ाइलें होती हैं जो मीडियाविकि वेबसाइटों से बातचीत करेंगे। यह लाइब्रेरी का मुख्य हिस्सा है: इनका इस्तेमाल तब किया जाता है जब आप अपने Python स्क्रिप्टों पर PWB लोड करते हैं और जब आप प्लग-एंड-प्ले उपकरण चलाते हैं।
  • scripts में पहले से लिखित, ज्ञात और साबित स्क्रिप्ट्स मौजूद होते हैं। ये इस्तेमाल किए जाने के लिए तैयार हैं। Manual:Pywikibot/Scripts पर हर स्क्रिप्ट की सूची और प्रलेख देखें।

लाइसेंस

यहाँ पर आप Pywikibot के लिए लाइसेंस की फ़ाइलें देख सकते हैं।

दूसरे लाइसेंस