Help:Extension:सामग्री अनुवाद

This page is a translated version of the page Help:Extension:ContentTranslation and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD

सामग्री अनुवाद में आपका स्वागत है!

Content Translation एक ऐसा उपकरण है जिसकी मदद से सम्पादक एक भाषा से दूसरी भाषा में सामग्री का अनुवाद कर सकते हैं। इससे अनुवादकों को अनुवाद का टेक्स्ट लिखने पर ध्यान देने में मदद मिलती है, और उन्हें प्रारूपण, श्रेणियों, कड़ियों, चित्रों, आदि की चिंता करने की ज़रूरत नहीं।

किसी दूसरी भाषा में एक मौजूदा पृष्ठ के आधार पर एक नया विकि पृष्ठ बनाने में स्वचालित अनुवाद सेवाओं और शब्दकोषों के इस्तेमाल की ज़रूरत होती है, टेक्स्ट को प्रारूपित करना होता है, सन्दर्भों और कड़ियों को बदलना होगा है, और बार-बार टैब्स बदलते रहना पड़ता है। सामग्री अनुवाद अनुवादित पृष्ठों को बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अनुवाद को मूल पृष्ठ के पास ही दिखाता है, और यथासंभव प्रारूपण, कड़ियों, श्रेणियों और सन्दर्भों जैसी चीज़ें अपने आप जोड़ता है।

सामग्री अनुवाद एक अनुवादित पृष्ठ का पहला संस्करण बनाने पर केंद्रित है। इसे बनाने के बाद, इसे दूसरे विकि पृष्ठों की तरह सम्पादित किया जा सकता है।

साधारण सुझाव

पहले, लेखों को अनुवादित करने के बारे में कुछ गैर-तकनीकी जानकारी जान लें।

सिर्फ मशीन अनुवाद पर भरोसा न करें! इसमें गलतियाँ हो सकती हैं, उन भाषाओं में भी जिनका अच्छा समर्थन है। प्रकाशित करने से पहले आप जो कुछ भी लिखते हैं उसे हमेशा पढ़ें, और मशीन अनुवाद की गलतियों को सुधारें। अगर आप उन्हें ठीक किए बिना लेख को प्रकाशित कर देते हैं, ऐसा हो सकता है कि आपके अनुवाद को हटा दिया जाए।

अनुवाद सिर्फ तभी करें जब आपको यकीन हो कि आपको उस भाषा में लिखना आता है जिसमें आप अनुवादित कर रहे हैं।

अगर आपके विकि पर लेखों को अनुवादित करने के बारे में कोई लेख है, अनुवाद करना शुरू करने से पहले उसे पढ़ लें। इसमें आपके विकि पर लागू होने वाली टिप्पणियाँ और नीतियाँ मौजूद होंगी। हिन्दी विकिपीडिया पर यह पृष्ठ hi:विकिपीडिया:अनुवाद अनुरोध पर पाया जा सकता है (अंग्रेज़ी पृष्ठ w:Wikipedia:Translation पर है)।

अगर आपको उस भाषा में लिखना आता है जिसमें आप अनुवादित कर रहे हैं, मगर आपको लगता है कि आपको पूरी तरह से लिखना नहीं आता, अपने उन दोस्तों से पूछें जिन्हें उस भाषा का ज्ञान है। अपने दोस्तों से बात करते हुए सही व्याकरण चुनना या अपना ज्ञान बढ़ाने में ही तो मस्ती है!

अनुवादित करने से पहले स्रोत भाषा में पूरे लेख को पढ़ें। यह कई कारणों से ज़रूरी है। पहला, ऐसा हो सकता है कि यह सटीक न हो! सभी लेखों और सभी भाषाओं में गलतियाँ हो सकती हैं। साथ ही, लेख के विषय की पूरा कहानी जानने पर आपको अनुवाद के हर वाक्य को लिखने में मदद मिलेगी, चाहे लेख किसी व्यक्ति की जीवनी हो, किसी शहर का इतिहास हो, या फिर किसी प्राकृतिक घटना का विवरण हो।

अगर आपको स्रोत लेख में समस्याएँ मिलती हैं और आपको स्रोत भाषा में लिखना आता है, बहादुर बनें और अनुवाद करना शुरू करने से पहले स्रोत लेख को सम्पादित करें। अनुवाद शुरू करने के बाद स्रोत लेख को सम्पादित करने पर अनुवाद की प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है।

जाँचें कि स्रोत लेख में सन्दर्भ सही और प्रासंगिक हैं या नहीं (सन्दर्भों को स्रोत या फुटनोट्स भी कहा जाता है)। पुस्तक को पढ़ें, जुड़े हुए वेबसाइट को पढ़ें, आदि। अगर आप निश्चित नहीं हैं कि सन्दर्भ सही और प्रासंगिक हैं या नहीं, लेख के उस हिस्से को छोड़ दें जहाँ पर सन्दर्भ का इस्तेमाल हुआ है, क्योंकि वह गलत भी हो सकता है।

लेख के कुछ हिस्से को छोड़ देना ठीक है, अगर वे लक्ष्य भाषा में पढ़ने वाले लोगों को ज़्यादा अच्छा न लगे। उदाहरणस्वरूप:

  • कुछ अंग्रेज़ी लेखों पर लेख के शीर्षक में अंग्रेज़ी शब्द की व्युत्पत्ति का वर्णन किया जाता है, जैसे लेख Chef में। अगर यह शब्द आपकी भाषा में पूरी तरह से अलग है, इस अनुभाग को अनुवादित करने का कोई मतलब नहीं बनता, अगर आपको यह लगता है कि अंग्रेज़ी शब्द "chef" की व्युत्पत्ति आपकी भाषा में पाठकों को दिलचस्प नहीं लगेगी।
  • संगीतकारों के बारे में कुछ विकिपीडिया लेखों पर उस देश में कार्यक्रमों की सूची दी जाती है जहाँ वह भाषा बोली जाती हो। दूसरे देशों में बोली जाने वाली भाषाओं में इसका अनुवाद करते समय इसे छोड़ दिया जा सकता है।

मशीन अनुवाद

सामग्री अनुवाद में, स्वचालित अनुवाद कई मशीन अनुवाद सेवाओं के माध्यम से सीमित संख्या में भाषाओं के लिए उपलब्ध है। इस समय लक्ष्य भाषा के अनुसार सदस्य Matxin, Google, Yandex, और Youdao अनुवाद इंजनों का इस्तेमाल कर पाएँगे।

हालाँकि, स्वचालित अनुवाद एक सुविधा है जो सदस्य के लिए वैकल्पिक है। वे ड्रॉपडाउन सूची से उपयोग करने के लिए सेवा को चुन सकते हैं, और उनकी वरीयता को याद रखा जाएगा। सदस्य 'यांत्रिक अनुवाद का उपयोग न करें' विकल्प चुनकर मशीन अनुवाद का इस्तेमाल न करने का भी फैसला ले सकते हैं।

मशीनों द्वारा अनुवादित लेखों को प्रकाशित करना सामग्री अनुवाद का लक्ष्य नहीं, और बिना जाँचे ऐसे लेखों को प्रकाशित करने की अनुशंसा नहीं दी जाती है। अगर वे सामग्री को बदले बिना प्रकाशित करने की कोशिश करते हैं, उन्हें चेतावनियाँ दिखाई जाती हैं।

सामग्री अनुवाद सक्षम करना

फिलहाल सामग्री अनुवाद एक बीटा सुविधा है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी वीटा वरीयताओं में सुविधा को सक्षम करना होगा। ऐसा करने के लिए अपने खाते पर लॉग-इन करें, पृष्ठ के ऊपर की बीटा कड़ी पर क्लिक करें, सामग्री अनुवाद को चेक करें और पृष्ठ के नीचे "सहेजें" पर क्लिक करें।

 
सामग्री अनुवाद बीटा सुविधा।

डैशबोर्ड

डैशबोर्ड अनुवाद इंटरफ़ेस का मुख्य प्रवेशद्वार है।

डैशबोर्ड पर पहुँचना

डैशबोर्ड पर पहुँचने के चार तरीके हैं:

पहला तरीका: स्क्रीन के ऊपर की तरफ अपने व्यक्तिगत मेन्यू के "योगदान" आयटम पर होवर करें। दिखने वाले मेन्यू पर "अनुवाद" क्लिक करें।

 
योगदान कड़ी पर माउस पॉइंटर को होवर करने पर दिखने वाला मेन्यू

दूसरा तरीका है: "योगदान" पर क्लिक करें, और फिर पृष्ठ के ऊपर मौजूद "अनुवाद" बटन पर क्लिक करें।

 
योगदान पृष्ठ के ऊपर सामग्री अनुवाद द्वारा जोड़े जाने वाले बटन्स

तीसरा तरीका: स्रोत भाषा के विकि पर वह पृष्ठ ढूँढ़ें जिसे आप अनुवादित करना चाहते हैं, और साइडबार पर अंतरभाषा कड़ियों की सूची में लक्ष्य भाषा के नाम पर क्लिक करें। (यह सिर्फ तभी काम करेगा जब स्रोत भाषा के विकि पर उपकरण स्थापित हो, और आपने वहाँ पर बीटा सुविधा को सक्षम किया हो।)

 
लेख Praia de Jericoacoara पुर्तगाली और अंग्रेजी विकिपीडियाओं में मौजूद है, मगर स्पेनी में नहीं है, तो अगर सिस्टम को पता चलता है कि सदस्य को स्पेनी में अनुवादित करना आएगा, अंतरभाषा कड़ियों के अनुभाग में स्पेनी भाषा की एक धूसर कड़ी दिखाई जाएगी।

चौथा तरीका: आप अपने विकि के खोज बॉक्स पर "Special:CX" या "Special:ContentTranslation" लिख सकते हैं।

 
सामग्री अनुवाद डैशबोर्ड

अनुवाद शुरू करना

 
स्रोत और लक्ष्य भाषाओं और स्रोत लेख का चयनकर्ता
  1. "नये अनुवाद" बटन पर क्लिक करें।
  2. स्रोत भाषा चुनें, फिर उस पृष्ठ का नाम लिखें जिसे आप अनुवादित करना चाहते हैं।
  3. लक्ष्य भाषा चुनें, फिर आपके द्वारा बनाए गए अनुवादित पृष्ठ का नाम लिखें। अगर नाम दोनों भाषाओं में समान होगा, तो आप इस फ़ील्ड को खाली छोड़ सकते हैं।
  4. शुरू करने के लिए "अनुवाद शुरू करें" पर क्लिक करें!

अनुवाद इंटरफ़ेस

साधारण

  • जब संभव हो, श्रेणियों को स्वचालित रूप से अनुकूलित किया जाएगा। अंतरभाषा कड़ियों के अनुसार लक्ष्य भाषा में सीधे संबंधित श्रेणी होने पर उन्हें अनुकूलित किया जाता है।
  • अगर आपके चयनित भाषा की जोड़ी के लिए मशीन अनुवाद मौजूद होता है, अनुच्छेद पर क्लिक करने पर उसे अपने आप अनुवादित कर दिया जाएगा। मशीन अनुवाद सटीक नहीं होगा; प्रकाशित करने से पहले हमेशा अनुवाद को जाँचें।
  • अगर मशीन अनुवाद उपलब्ध नहीं होता है, स्रोत टेक्स्ट को जोड़ दिया जाएगा, और कड़ियों को अपने आप बदल दिया जाएगा।
  • चित्रों पर क्लिक करके उन्हें अनुकूलित किया जा सकता है। आपको चित्रों के कैप्शन खुद लिखने होंगे (अगर मशीन अनुवाद उपलब्ध हुआ तो कैप्शन्स को भी मशीन द्वारा अनुवादित कर दिया जाएगा)।
  • सन्दर्भों को अपने आप अनुकूलित कर दिया जाएगा, हालाँकि शायद प्रकाशित करने के बाद आपको उन्हें अपने विकि के स्टाइल के अनुसार अनुकूलित करना पड़े।
  • गणित सूत्रों की प्रतिलिपि बना दी जाती है।

अनुवाद लिखना और प्रकाशित करना

 
सामग्री अनुवाद इंटरफ़ेस। लेख Antônio Houaiss को पुर्तगाली से स्पेनी में अनुवादित करते हुए।
  1. अनुवाद कॉलम में हर अनुच्छेद का अनुवाद लिखें। आपको सभी अनुच्छेदों को अनुवादित करने की ज़रूरत नहीं। उतना ही अनुवाद करें जितना आपकी भाषा में उचित हो।
  2. प्रकाशित करने तक अनुवाद को नियमित और स्वचालित रूप से सहेजा जाता है, तो आपको अनुवाद खो डालने का डर नहीं रहेगा। पहले अनुवादित करना शुरू किए हुए किसी पृष्ठ पर लौटने के लिए डैशबोर्ड पर वापस जाएँ और दिखने वाली सूची से पृष्ठ चुन लें।
  3. जब आपने नए अनुवादित पृष्ठ के पहले संस्करण के लिए सब कुछ लिख लिया हो, "प्रकाशित करें" पर क्लिक करें।

अनुवाद को जारी रखना

अगर आपने किसी भाषा में अनुवाद शुरू किया था, वे डैशबोर्ड पर दिखेंगे। आप सूची के आयटम पर क्लिक करके अनुवाद जारी रख सकते हैं।

आप डैशबोर्ड पर जाकर "चालू अनुवाद" की जगह "प्रकाशित अनुवाद" चुनकर अपने प्रकाशित अनुवाद भी देख सकते हैं।

अनुवाद हटाना

अगर आप अपने शुरू किए हुए किसी अनुवाद को जारी नहीं रखना चाहते हैं, या फिर अगर आपने कोई अनुवाद प्रकाशित कर दिया है मगर वह आपको फिर भी डैशबोर्ड पर दिख रहा है, आप उसे हटा सकते हैं। पंक्ति के कोने के कूड़ेदान के बटन पर क्लिक कर दें।

 
लेख के समान नाम वाले डैशबोर्ड की एक पंक्ति, और कूड़ेदान का बटन दाएँ तरफ है

साँचों को अनुवादित करना

जब लेख में साँचें हों, आप उन्हें छोड़ सकते हैं, लक्ष्य लेख पर उनके सिनटैक्स की प्रतिलिपि बना सकते हैं, या फिर हर पैरामीटर के अनुसार उन्हें विस्तार से अनुवादित कर सकते हैं। साँचों को अनुवादित करने और उन्हें आसानी से अनुवादित करने योग्य बनाने के बारे में एक विस्तृत गाइड के लिए Content translation/Templates देखें।