एक्सटेंशन:बेबल
![]() प्रकाशन की स्थिति: स्थिर |
|
---|---|
![]() |
|
कार्यान्वयन | पर्सर एक्सटेंशन |
विवरण | दूसरे सदस्यों को किसी भाषा में दक्षता के बारे में सूचित करने और समान स्तरों और भाषाओं के सदस्यों को वर्गीकृत करने के लिए एक पार्सर फंक्शन जोड़ता है। |
लेखक | Robert Leverington (RobertLवार्ता) |
नवीनतम संस्करण | Continuous updates |
संगतता नीति | Master में पीछे की तरफ से संगतता है। |
MediaWiki | 1.36+ |
डेटाबेस बदलता है | हाँ |
Composer | mediawiki/babel |
टेबल | babel |
लाइसेंस | GNU साधारण सार्वजनिक लाइसेंस 2.0 या अधिक |
डाउनलोड करें | भाषा एक्सटेंशन बंडल में शामिल |
उदाहरण | Translatewiki.net |
|
|
Quarterly downloads | 137 (Ranked 69th) |
Public wikis using | 2,668 (Ranked 41st) |
Babel एक्सटेंशन को अनुवादित करें अगर यह translatewiki.net पर उपलब्ध है | |
मुद्दे | अधूरे कार्य · बग की रिपोर्ट करें |
बेबल एक्सटेंशन एक पार्सर फंक्शन जोड़ता है जो साँचों पर निर्भर पुराने बेबल प्रणाली को बदल देगा। अगर किसी अज्ञात भाषा पैरामीटर का पता लगता है, यह जाँचेगा कि उस नाम से कोई साँचा है या नहीं, और अगर मौजूद हुआ तो उसे जोड़ दिया जाएगा।
विकिमीडिया परियोजनाओं पर शब्द बेबल का इस्तेमाल (बाबल केे मीनार के सन्दर्भ में) विशिष्ट भाषाओं को बोलने वाले सदस्यों के बीच बहुभाषी संचार को आसान बनाने के लिए सदस्य पृष्ठों पर टेक्स्ट के लिए किया जाता था। विचार की शुरुआत हुई थी विकिमीडिया कॉमन्स से, और इसका इस्तेमाल अब कई दूसरे विकियों पर भी किया जाता है।
डाउनलोड करें
इस एक्सटेंशन को सीधे गिट से प्राप्त किया जा सकता है [?]:
- कोड देखें
- कुछ एक्सटेंशनों पर स्थिर प्रकाशनों के टैग्स हैं।
- टैग्स देखें
- टैग चुनें
- "स्नैपशॉट" पर क्लिक करें
- हर शाखा को एक पिछले मीडियाविकि प्रकाशन से जोड़ा जाता है। एक "master" शाखा भी है जिसमें नवीनतम आल्फ़ा संस्करण होगा (मीडियाविकि के एक आल्फ़ा संस्करण की ज़रूरत पड़ सकती है)।
- शाखाएँ देखें
- एक शाखा का नाम चुनें
- "जारी रखें" पर क्लिक करें
स्नैपशॉट को एक्सट्रैक्ट करें और अपने मीडियाविकि स्थापना के extensions/Babel/ डिरेक्ट्री में डाल दें।
अगर आपने गिट का इस्तेमाल किया हुआ है और आप अपने सर्वर तक शेल से पहुँच सकते हैं, आप एक्सटेंशन को इस तरह से भी प्राप्त कर सकते हैं:
cd extensions/
git clone https://gerrit.wikimedia.org/r/mediawiki/extensions/Babel.git
स्थापित करें
- फाइलों को डाउनलोड करें और अपने
extensions/
फोल्डर केBabel
नामक डिरेक्ट्री में डालें। - अपने
LocalSettings.php
फ़ाइल के नीचे निम्नलिखित कोड जोड़ें:wfLoadExtension( 'Babel' );
- आवश्यकतानुसार कॉन्फ़िगर करें।
- पूर्ण – अपने विकि पर Special:Version पर जाकर देखें कि एक्सटेंशन को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है कि नहीं।
- CSS को
resources/ext.babel.css
फ़ाइल में रखा जाता है। आपMediaWiki:Common.css
पृष्ठ पर स्टाइल्स को ओवर्राइड करके उन्हें बदल सकते हैं। - अगर CLDR एक्सटेंशन मिलता है, भाषाओं के नाम वहाँ से लिए जाते हैं (अगर अनुवाद उपलब्ध न हो तो), वरना मीडियाविकि में मौजूद नाम और अंग्रेज़ी के डिफ़ॉल्ट नामों का इस्तेमाल किया जाएगा।
उपयोग
#babel
पार्सर फंक्शन के लिए सिनटैक्स है:
{{#babel: babelcode1 | babelcode2 | ... }}
उस हर भाषा के लिए निम्न में से एक कोड जोड़ें जो आपको समझ आती हो, और उन्हें |
से अलग करें, जहाँ पर xx
भाषा के लिए मीडियाविकि पर भाषा कोड, ISO 639-1 कोड होगा। आम तौर पर हर स्तर का इस्तेमाल ऐसे किया जाता है:
xx-0
- अगर आपको भाषा बिलकुल भी समझ न आती हो।
xx-1
- साधारण दक्षता — आपको इस भाषा में लिखित सामग्री या साधारण प्रश्न समझ आते हैं।
xx-2
- मध्यम दक्षता — संपादन या चर्चा के लिए काफ़ी है।
xx-3
- उन्नत दक्षता — हालाँकि आप इस भाषा में बिना किसी झंझट के लिए सकते हैं, छोटी गलतियाँ हो सकती हैं।
xx-4
- "मातृभाषा के करीब" का स्तर — हालाँकि यह आपकी मातृभाषा नहीं है, आप किसी ऐसे व्यक्ति की तरह ही भाषा को बोल सकते हैं जिसकी मातृभाषा वह हो।
xx-5
- पेशेवर दक्षता।
xx
याxx-N
- यह आपकी मातृभाषा है और आपको मुहावरे सहित इस भाषा की पूर्ण जानकारी है।
कोई और साँचा जोड़ने के लिए बस साँचे का नाम जोड़ दें, जैसे अगर आप Template:User from London
को जोड़ना चाहते हैं, User from London
जोड़ें। साँचों के नामों पर उपसर्ग या प्रत्यय जोड़े जा सकते हैं, जो लोकल कॉन्फ़िगरेशन पर निर्भर होगा। इससे चयन को प्रतिबंधित किया जा सकता है और अक्षरों की संख्या को घटाया जा सकता है; उदाहरणस्वरूप, अगर कॉन्फ़िगर किया जाए तो from London
लिखने पर भी Template:User from London
को जोड़ दिया जाएगा।
हैडर और फ़ुटर हटाने के लिए पहला पैरामीटर plain=1
बनाएँ, जैसे {{#babel: plain=1 | babelcode1 | babelcode2 | ... }}
।
इससे दूसरे यूज़रबॉक्सों के साथ बेबल का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
कॉन्फ़िगरेशन
कॉन्फ़िगरेशन के पैरामीटर्स
बेबल में कॉन्फ़िगरेशन के छः पैरामीटर्स हैं जिन्हें LocalSettings.php
में बदला जा सकता है।
$wgBabelLanguageCodesCdb
- (स्ट्रिंग) भाषा कोड के डेटाबेस फ़ाइल का पथ। डिफ़ॉल्ट काम कर जाएगा।
$wgBabelLanguageNamesCdb
- (स्ट्रिंग) भाषा के नाम के डेटाबेस फ़ाइल का पथ। डिफ़ॉल्ट काम कर जाएगा।
$wgBabelCategoryNames
- (स्ट्रिंग या बूलियन का ऐरे, जिसे स्ट्रिंग्स "1", "2", … "5", "N" से इनडेक्स किया जाता है) जहाँ हर एंट्री एक श्रेणी का नाम है जो उस इनडेक्स के कौशल स्तर से जुड़ा होगा। संभावित वेरिएबल तत्व हैं:
%code%
(भाषा कोड),%wikiname%
(विकि की सामग्री की भाषा में भाषा का नाम), और%nativename%
(भाषा में भाषा का नाम)। किसी विशिष्ट स्तर के लिए श्रेणी जोड़ना अक्षम करने के लिए उसके वैल्यू को false पर सेट करें।
- उदाहरण:
$wgBabelCategoryNames = [
'0' => 'User %code%-0',
'1' => 'User %code%-1',
'2' => 'User %code%-2',
'3' => 'User %code%-3',
'4' => 'User %code%-4',
'5' => 'User %code%-5',
'N' => 'User %code%-N',
];
- "Category:User en-0" और "Category:User fr-N" जैसी श्रेणियों का इस्तेमाल करेगा। डिफ़ॉल्ट है "Category:Fr-N" आदि।
$wgBabelMainCategory
- (स्ट्रिंग) हर भाषा के लिए मुख्य (गैर-स्तर) श्रेणी का नाम, जिसमें उस भाषा के सभी सदस्यों को जोड़ा जाएगा। अक्षम करने के लिए false पर सेट करें; इसका डिफ़ॉल्ट है प्रारूप "Category:Fr"। इसमें ऊपर के
$wgBabelCategoryNames
जैसा प्रारूप स्वीकृत है।$wgBabelMainCategory = 'User %code%';
$wgBabelDefaultLevel
- (स्ट्रिंग) जब कोई क्षमता स्तर नहीं दी जाती है तो डिफ़ॉल्ट क्षमता स्तर जिसका इस्तेमाल किया जाएगा। इसे
$wgBabelCategoryNames
से एक इनडेक्स होना होगा, ताकि "1", "2", … "5", "N" में से कोई एक स्ट्रिंग। डिफ़ॉल्ट है "N"।
$wgBabelUseUserLanguage
- (बूलियन) हैडर और फ़ुटर संदेशों के लिए सदस्य के इंटरफ़ेस की भाषा का इस्तेमाल करना है या नहीं। अगर false होता है (डिफ़ॉल्ट), यह पृष्ठ की सामग्री की भाषा में होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि सदस्य इंटरफ़ेस की भाषा पार्सर कैश को टुकड़ों में बाँट सकती है।
सिस्टम संदेश
मीडियाविकि नामस्थान संदेशों की मदद से भी कई अनुकूलन किए जा सकते हैं।
- MediaWiki:babel-template "
Template:सदस्य $1
" - साँचे को जोड़ते समय उसके नाम का प्रारूप।
- MediaWiki:babel-portal "
"
- भाषा कोड पर कड़ी के लक्ष्य का प्रारूप।
- MediaWiki:Babel-autocreate-user "
बबल स्वतःनिर्मित
" - बेबल संबंधित श्रेणियों को अपने आप बनाने के लिए प्रयोग करने के लिए सदस्यनाम
- MediaWiki:babel-autocreate-text-levels "
इस श्रेणी में श्रेणीबद्ध सदस्यों ने यह बताया है कि $2 भाषा में उनकी कुशलता का स्तर $1 है।
" - अलग-अलग भाषा स्तरों के लिए स्वतः निर्मित श्रेणियों में जोड़ने के लिए टेक्स्ट। अगर आप चाहते हैं कि उन्हें अपनी-अपनी भाषाओं में अपनी मुख्य श्रेणियों में जोड़ दिया जाए, आपको इसे बदलना होगा (
$wgBabelMainCategory
)। - MediaWiki:babel-autocreate-text-main "
इस श्रेणी में श्रेणीबद्ध सदस्यों ने यह बताया है कि उन्हें $1 भाषा का ज्ञान है।
" - गैर-स्तरिय स्वतः निर्मित श्रेणियों में जोड़ने के लिए टेक्स्ट। अगर आप चाहते हैं कि उन्हें सभी भाषाओं की जनक श्रेणी में जोड़ दिया जाए, आपको इसे बदलना होगा।
- MediaWiki:babel "
बेबल सदस्य जानकारी
" - बेबल बॉक्स का हैडर
- MediaWiki:babel-url "
Project:बेबल
" - पृष्ठ का नाम जहाँ बेबल एक्सटेंशन की जानकारी पाई जा सकती है
- MediaWiki:Babel-footer "
भाषा अनुसार सदस्य
" - बेबल बॉक्स का फ़ुटर
- MediaWiki:babel-footer-url "
:Category:बेबल - भाषा के आधार पर सदस्य
" - बेबल के बॉक्स पर जोड़ने के लिए के लिए पृष्ठ की कड़ी
API
meta=babel (bab)
- This module requires read rights.
- Source: Babel
- License: GPL-2.0-or-later
Get information about what languages the user knows
- babuser
User to get information about
- This parameter is required.
- Type: user, by any of username, IP, IP range and interwiki name (e.g. "prefix>ExampleName")
- Get the Babel information for user Example
- api.php?action=query&meta=babel&babuser=Example [open in sandbox]
इस एक्सटेंशन का इस्तेमाल एक या अधिक विकिमीडिया परियोजनाओं पर किया जा रहा है। इसका शायद मतलब है कि एक्सटेंशन स्थिर है और इस तरह के अधिक दर्शकों वाले वेबसाइटों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए पर्याप्त रूप से काम करता है। विकिमीडिया की CommonSettings.php और InitialiseSettings.php कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलों में इस एक्सटेंशन का नाम खोजें, और यह वहीं स्थापित होगा। किसी विशिष्ट विकि पर स्थापित एक्सटेंशन्स की पूरी सूची को विकि के Special:Version पृष्ठ पर देखा जा सकता है। |
इस एक्सटेंशन को निम्न पैकेजेस और/या विकि फ़ार्म्स में शामिल किया गया है: This is not an authoritative list. Some wiki farms/hosts may contain this extension even if they are not listed here. Always check with your wiki farms/hosts or bundle to confirm. |