पठन/वेब/डेस्कटॉप सुधार/अपडेट्स/संभावित पायलट्स को एक प्रस्ताव

This page is a translated version of the page Reading/Web/Desktop Improvements/Updates/Offer to potential pilots and the translation is 100% complete.

क्या आप डेस्कटॉप सुधार प्राप्त करना चाहेंगे?

क्या आप जानते हैं?

हमारे डेटा के अनुसार पहले पहले 13 पायलट विकियों के 88 प्रतिशत सम्पादकों ने हमारे सुधारों को रखने का फैसला लिया है

Hello,

क्या आप चाहेंगे हिन्दी विकिपीडिया के इंटरफ़ेस को पाठकों और योगदानकर्ताओं की ज़रूरतों के अनुसार बदला जाए?

हम यह क्यों कर रहे हैं?

हम विकिपीडिया को एक अधिक अनुकूल वेबसाइट बनाना चाहते हैं। जब काम ख़त्म हो जाएगा, नया डेस्कटॉप इंटरफ़ेस इस्तेमाल करने में आसान, अधिक अभिवादक, और साथ में सहजज्ञ होगा। यह योगदानकर्ताओं के लिए एक कारखाने के रूप में भी काम करना जारी रखेगा। हम सुधारों को धीरे-धीरे ज़्यादा-से-ज़्यादा विकियों पर तैनात कर रहे हैं। हम चाहेंगे कि हिन्दी विकिपीडिया पर भी ये सुधार आए।


बदलाव कैसे काम करेंगे?

 
  • अगर आप इन्हें स्वीकार करते हैं, सुधारी गई सुविधाएँ लॉग-आउट किए हुए और लॉग-इन किए हुए, दोनों सदस्यों को दृश्य होंगी।
  • ये बदलाव सिर्फ Vector के लिए हैं (यह डिफ़ॉल्ट स्किन है)। Monobook या दूसरे स्किन्स का इस्तेमाल करने वाले सदस्यों को कोई बदलाव नज़र नहीं आएगा।
  • लॉग-इन किए हुए सदस्य अपने लिए वर्तमान दिखावट को रख पाएँगे।
  • हम लेख की सामग्री को नहीं बदलेंगे (जैसा दाएँ तरफ़ के ग्राफ़िक में चिह्नित किया गया है)। हम कोई कार्यक्षमता नहीं हटाएँगे।
  • हम एक बार में एक सुविधा को बदलेंगे। हर बदलाव के बारे में चर्चा अलग से की जाती है और उन्हें अलग से विकसित तथा तैनात किया जाता है।
  • सभी सुविधाओं को सुधार लेने के बाद हम दिखावट को बदलेंगे। हमारे पास इस समय अंतिम प्रभाव का कोई लक्ष्य नहीं।

हम शुरुआत में कौन-से बदलाव करने वाले हैं?

अब तक हमने ये तैनात किए हैं:

  • दोबारा से कॉन्फ़िगर किया गया लोगो - जिससे हैडर स्टिकी बन जाएगा (स्क्रीन के ऊपर चिपका हुआ) स्टिकी हैडर में खोज, लेख टैब्स, और सदस्य मेन्यू शामिल होंगे।
  • छिपाने-योग्य साइडबार - जिससे सामग्री की ओर ध्यान देना संभव होता है। कुछ विकियों पर यह एक गैजेट रहा है।
  • लेखों और समरूप पृष्ठों पर सामग्री की सामित चौड़ाई (विशेष पृष्ठों या फिर दूसरे लॉग्स वाले पृष्ठों पर नहीं) - जिससे पढ़ना और सीखना आसान हो जाता है। इस बदलाव के बारे में अधिक जानकारी के लिए, जैसे कि हम खाली जगह का क्या करने वाले हैं या फिर बड़े टेबल्स पर इसका क्या असर पड़ेगा, हमारा FAQ पढ़ें
  • स्थानांतरित और सुधारा गया खोज - जिससे खोजने में कम समय लगता है और खोज अधिक कुशल भी हो जाता है (खोजे गए शब्दों के चित्र और विवरण प्रदान करता है)।
  • भाषा का दृश्य बटन - जिससे ज़्यादा लोग अंतरभाषा कड़ियाँ देखेंगे और दूसरी भाषाओं में ज़्यादा पढ़ेंगे। भाषा बदलना अब 4 गुणा ज़्यादा तेज़ हो गया है!
  • एकीकृत सदस्य मेन्यू - जिससे कड़ियों का प्रसंग समझना आसान हो जाता है। और इससे हम बाद में हैडर को स्टिकी भी बना पाएँगे।
  • स्टिकी हैडर - जिससे पृष्ठ के ऊपर तक स्क्रोल किए बिना ज़रूरी कार्यक्षमता (लॉग-इन/आउट करना, इतिहास, वार्ता पृष्ठों, आदि) तक पहुँचा जा सकता है।
  • विषयसूची - जिससे पृष्ठ का प्रसंग समझना, पृष्ठ के पढ़े जा रहे भाग का पता करना, और पृष्ठ के ऊपर तक स्क्रोल किए बिना एक अनुभाग से दूसरे पर जाना आसान हो जाता है।

हम अगले कुछ महीनों में अधिक सुविधाएँ तैनात करेंगे।

हम समुदायों के साथ कैसे सहयोग करते हैं?

 

हम कई तरीकों से पाठकों और समुदायों की वरीयताओं का पता लगाते हैं। आप हमारे सभी मुख्य रिपोर्ट्स हमारे रिपॉज़िटरी पृष्ठ पर पाएँगे।

  • किसी भी सुविधा को बनाने से पहले हम पाठकों और सम्पादकों के साथ अनुसंधान में जुड़ते हैं। हम उपयोगीता की समस्याओं का पता लगाते हैं, और इस अनुसंधान के परिणामों के अनुसार फैसले लेते हैं (उदाहरण)।
  • हम हमारे प्रोटोटाइप्स पर भी सदस्य अनुसंधान करते हैं ताकि हम सुनिश्चित कर पाएँ कि ये समस्याओं को सुलझाने में सक्षम हैं (उदाहरण)।
  • हमने तीन बड़ी-मात्रा-में प्रोटोटाइप परीक्षण राउंड्स चलाए हैं (पहला, दूसरा, तीसरा)। इनमें सम्पादकों को हमारे विचारों के बारे में पता चलता था, और वे हमें बताते थे कि उन्हें क्या पसंद है और क्या समझ नहीं आया है।
  • हर बदलाव के तैनात किए जाने के कुछ समय बाद हम इस बारे में डेटा इकट्ठा करते हैं कि पाठक और सम्पादक सुधारी गई कार्यक्षमता का इस्तेमाल कैसे करते हैं। सुविधा के अनुसार हम सदस्यों को दो समूहों में बाँटेंगे जिनमें से सिर्फ एक को बदलाव दिखाई देगा। परीक्षण के बाद हम परिणामों की तुलना करते हैं और स्थापित करते हैं कि बदला गया इंटरफ़ेस बेहतर है या नहीं।
  • हम समुदायों के लिए खुले बैठक आयोजित करते हैं। कोई भी आकर हमसे बात कर सकता है।
  • स्वयंसेवकों ने वार्ता पृष्ठों पर प्रतिक्रिया दी है। यह परियोजना के वार्ता पृष्ठ के साथ चौपालों में भी होता आ रहा है।
  • 2019 के विकिमेनिया के दौरान हमने एक गोलमेज़ चर्चा की (परिणाम)। पिछले साल भी हमने ऐसा ही एक सत्र आयोजित किया।

आप कैसे भाग ले सकते हैं?

जो परियोजना मैंने अभी-अभी बताई है वो है डेस्कटॉप सुधार (Desktop Improvements), इसे WMF वेब दल ने विकसित किया है, और मेरा नाम Szymon है।

क्या आप बदले गए इंटरफ़ेस से सहमत हैं?