Manual:तय करना कि क्या आपके वेबसाइट का प्रकार विकि होगा

This page is a translated version of the page Manual:Deciding whether to use a wiki as your website type and the translation is 100% complete.

अगर आप एक वेबसाइट बनाना चाहते हैं, आपका पहला फैसला, इससे भी पहले कि आप फैसला करें कि किस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करना है, होगा कि क्या आपको विकि का इस्तेमाल करना भी चाहिए। ज़्यादातर मामलों में सब इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति विकियों वाले रास्ते पर चलता है कि नहीं, जिसमें बुरे बदलाव करने में मुश्किल बनाने की जगह बुरे बदलावों को पूर्ववत करना आसान बनाया जाता है।

अगर आप किसी केंद्रीय स्थान पर विकेंद्रीकृत सहयोग पाना चाहते हैं। यह nytimes.com या britannica.com जैसी साइटों से अलग है, जो अपने कॉर्पोरेट संस्थाओं सम्पादकों और वेबमास्टर्स द्वारा नियंत्रित सामग्री के विशाल केंद्रीय भंडार हैं; या फिर ब्लॉगोस्फ़ीयर से, जिसमें विकेंद्रीकृत सामग्री का निर्माण होता है जिससे कार्यों को कई अलग-अलग साइटों पर पोस्ट किया जाता है, जिनमें से हर साइट उस विशिष्ट ब्लॉगर के अधिकार ज़िम्मेदारी में है।

कुछ मामलों में किसी वेबसाइट का एक हिस्सा विकि बनाया जा सकता है, और बाकी हिस्सा गैर-विकि। विकिमीडिया संस्थान का मुखपृष्ठ भी गैर-विकि है, जिसमें wikimedia.org पर स्थित इसके विकियों के लिए एक प्रवेशद्वार है। दूसरी साइटों पर "विकि" एक रिबन का हिस्सा होता है जिसमें ब्लॉग्स, ऑनलाइन दुकान, आदि शामिल होते हैं, और उनपर खोजने पर विकि से भी पूरे साइट के लिए परिणाम दिखाए जाते हैं।

विकियों के फ़ायदे और नुकसान

विकियों के फ़ायदे

  • श्रम विभाजन पर कम बाधाएँ: सहयोग की अनुमति देता है जिससे हर व्यक्ति अपना ज्ञान प्रदान करके मुख्यस्थान पृष्ठों को बेहतर बना सकता है, न कि हर व्यक्ति को सिर्फ अपनी सामग्री पोस्ट करने दे जिसे दूसरों द्वारा सम्पादित न किया जा सके।
  • समुदाय के सदस्यों के विचारों पर त्वरित क्रिया: विकियों पर विकेंद्रीकृत कार्य हो सकते हैं, जिसमें लोग किसी केंद्रीय निर्णयकर्ता की इजाज़त के बिना बाद में निरीक्षित किए जाने वाले फैसले ले सकते हैं। एक मनोवैज्ञानिक तत्व भी है: सदस्य समस्याएँ ज़्यादा जल्दी ठीक करेंगे अगर उन्हें अपने सम्पादन का परिणाम तुरंत दिख जाता है, न कि अगर उन्हें समस्या को किसी केंद्रीय अधिकारी को रिपोर्ट करना पड़े और उन्हें समय पर उचित कार्य न दिखे।
  • सहयोगी गुणवत्ता नियंत्रण: अगर कोई सम्पादक विकि पर कोई गलती करता है, दूसरा कोई उसे ठीक कर सकता है ताकि वह गलती पाठकों को न दिखाई जाए और संगठन का नाम न बिगड़े। अगर किसी गैर-विकि का प्रबंधक कोई गलती करता है, शायद उसे सुधारा न जाए, और इससे संगठन का नाम बिगड़ सकता है।
  • खोजने योग्य सामग्री: संरक्षित जानकारी को आसानी से प्राप्त किया जाता है (उदाहरणस्वरूप, Facebook के विपरीत जो पुराने पोस्ट्स और थ्रेड्स को खोजने अयोग्य संरक्षणों में दफ़्ना देता है)।
  • एक आकर्षक विचित्रता: कुछ पाठकों को विकियों की अस्तव्यस्त चरित्र पसंद आती है, जिसमें उत्पादन प्रक्रिया की विकेंद्रीकृत चरित्र कभी-कभी सामने आ जाती है। सू गार्डनर के अनुसार यह एक सुविधा है न कि बग, कि "विकिपीडिया हमेशा से एक घरेलू, अजीब, और दस्तकारी-सा साइट रहा है।"[1]

विकियों के नुकसान

  • स्पैम, बर्बरता, आदि: मुक्त सम्पादन (अगर आप इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करते हैं) से साइट को हमेशा स्पैम, बर्बरता और दूसरे अनुपयोगी सम्पादनों का ख़तरा रहता है। इससे किसी के लिए हाल में हुए बदलावों को निरीक्षित करके नियमित रूप से बुरे सम्पादन पूर्ववत करना ज़रूरी बन जाता है। Manual:Combating spam देखें।
  • बुरे सम्पादन कुछ समय के लिए दृश्य होते हैं: लोगों के हाल में हुए बदलावों को निरीक्षित करने के दौरान भी बुरे सम्पादन किए जाने के समय और उनके पूर्ववत किए जाने के समय के बीच की एक अवधि होती है।
  • सदस्यों के कार्यों के चलते संगठन की प्रतिष्ठा पर प्रभाव पड़ सकता है: विकि की सामग्री को पूरे संगठन का प्रतिक माना जा सकता है, न कि उन सम्पादकों का जिन्होंने वदलाव किए थे। यह उस मामले से अलग होगा जब, मान लीजिए, हर सदस्य अपनी व्यक्तिगत वेबसाइट को प्रबंधित करता है जिसमें एक ही मालिक है जो सारी सामग्री के लिए ज़िम्मेदार है।
  • नई सामग्री को पढ़ने-में-कठिन प्रारूपों में दर्शाया जाता है: नई सामग्री ढूँढ़ रहे सदस्य (1) हाल में हुए बदलावों के पृष्ठ पर जा सकते हैं, जहाँ नई सामग्री को एक ऐसे प्रारूप में दर्शाया जाता है जिससे उनके लिए इन्हें आसानी से समझना मुश्किल हो जाता है (क्योंकि इन्हें अंतरों के रूप में दिखाया जाता है); (2) नए पृष्ठों की सूची पर जा सकते हैं जिसके कुछ पृष्ठ उच्च-गुणवत्ता के न हो सकते हैं क्योंकि इनपर अब भी काम चल रहा होगा और/या इन्हें निरीक्षित न किया गया होगा; या (3) गुणवत्ता के लिए जाँचे गए पृष्ठों की सूची पर जा सकते हैं (जैसे विकिपीडिया का did you know) जिन्हें क्यूरेट करने में अधिक श्रम की ज़रूरत होती है।
  • ज़िम्मेदारी का साँझा: विकि काफ़ी समय से वीरान पड़ा रह सकता है क्योंकि हर कोई चाहेगा कि कोई दूसरा उचित बदलाव करे।
  • सॉफ़्टवेयर जिसे प्रबंधित करना मुश्किल होता है: ब्लॉग की कई स्थापनाएँ हैं और विकि के काफ़ी कम। इसलिए विकि सॉफ़्टवेयर से ज़्यादा ब्लॉगिंग सॉफ़्टवेयर को प्रबंधित करने में आसान बनाने पर अधिक प्राथमिकता दी गई है।
  • विकियाँ प्राथमिक रूप से टेक्स्ट और मीडिया की ओर लक्षित होते हैं। विकि पर डेटा प्रबंधित करने के लिए एक्सटेंशनों के ज़रिए कई तरीके हैं। Manual:Managing data in MediaWiki देखें।


विकियाँ दूसरी साइटों से किस तरह मिलते-जुलते हैं

  • ज़िम्मेदारी किसी को तो लेनी होगी: किसी को तो एक चरम अधिकारी होना होगा जो तय करेगा कि साइट पर किस सामग्री को रहने की अनुमति है।
  • साइट उतनी ही अच्छी होगी जितना इसके योगदानकर्ताएँ इसे बनाएँगे: अगर साइट पर उच्च-गुणवत्ता सामग्री जोड़ने में लोगो को दिलचस्पी नहीं, साइट पर ऐसी कोई सामग्री नहीं होगी।
  • साइट का इस्तेमाल एक साधारण ब्लॉग की तरह किया जा सकता है: ब्लॉगिंग सॉफ़्टवेयर या विकि सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल एक सामग्री प्रबंधन प्रणाली के रूप में भी किया जा सकता है, जिसके लिए सेटिंग्स को बदलकर मुक्त सहयोग को सीमित करना होता है। (उदाहरणस्वरूप, Manual:Using MediaWiki as a content management system देखें।)

ये भी देखें

सन्दर्भ

  1. Garber, Megan (12 July 2012). On the Ugliness of Wikipedia. The Atlantic.

बाहरी कड़ियाँ