Help:ChangeContentModel
![]() |
ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें।
|
![]() |
Content Models and Handlers |
---|
MediaWiki allows for page content types other than wikitext. It offers built-in support for JavaScript, CSS, JSON and plain text. Extensions can use MediaWiki's ContentHandler mechanism to add new content models for accepting different formats and controlling how they are rendered, stored and edited. |
![]() |
![]() |
![]() |
Support and development
|

Special:ChangeContentModel पृष्ठ की मदद से किसी पृष्ठ के "सामग्री मॉडल" को बदला जा सकता है।
आसान शब्दों में, सामग्री मॉडल किसी विकि पर किसी पृष्ठ का प्रारूप या प्रकार है।
डिफ़ॉल्ट से किसी पृष्ठ का सामग्री मॉडल 'विकिटेक्स्ट' होता है, जो विकि मार्कअप का इस्तेमाल करने वाला एक रिच टेक्स्ट प्रारूप है।
विकिमीडिया परियोजनाओं पर प्रयुक्त सामग्री मॉडल हैं: कोड रखने के लिए css और javascript, विकिडेटा पर सत्तों के लिए wikibase-item, और विकि लव्स मॉन्यूमेंट्स जैसे अपलोड अभियानों के लिए विकिमीडिया कॉमन्स पर Campaign।
The default content models are "CSS" and "JavaScript" for user namespace pages whose titles end with .css
and .js
respectively, and with Extension:TemplateStyles installed, it is "Sanitized CSS" in the template name space.
सामग्री मॉडलों की की एक सूची content handlers पर पाई जा सकती है।
अधिक तकनीकी जानकारी Manual:ContentHandler पर उपलब्ध है।
सभी कार्य Special:Log/contentmodel पर लॉग किए जाते हैं, और ज़रूरत पड़ने पर "पूर्ववत करें" कड़ी की मदद से बदलावों को पूर्ववत भी किया जा सकता है।
सामग्री मॉडल बदलने के लिए सदस्यों के पास editcontentmodel
अनुमति होनी होगी।
विकिमीडिया परियोजनाओं पर यह अनुमति सदस्य समूहों के ज़रिए सिसॉप्स, इंटरफ़ेस सम्पादकों और - कुछ विकियों पर - साँचा सम्पादकों को दी जाती है।
कहानी
पहले मीडियाविकि पर सिर्फ विकिटेक्स्ट पृष्ठ बनाए जा सकते थे: रिच टेक्स्ट दस्तावेज़ जो विकिटेक्स्ट मार्कअप में लिखे जाते थे। इससे विकिपीडिया पर ज्ञानकोष के लेखों को लिखना संभव था, मगर स्रोत कोड के ब्लॉक्स, संरचित डेटा सामग्री, या जटिल कार्यप्रवाह, आदि को रखना मुमकिन नहीं था।
2012 में विकिडेटा परियोजना (और विकिबेस एक्सटेंशन) के निर्माण के बाद ContentHandler शाखा बनाई गई ताकि विकिटेक्स्ट दस्तावेज़ों के अलावा भी पृष्ठ बनाए जा सकें। मीडियाविकि 1.21 तक ContentHandler मूल मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर का हिस्सा बन चुका था।
कुछ साधारण मॉडल वे हैं जिनमें स्रोत कोड रखा और दिखाया जा सकता है, मगर इनसे अनुकूलित सम्पादन इंटरफ़ेस भी बनाए जा सकते हैं। उदाहरणस्वरूप, किसी पृष्ठ पर कई सारे साँचों से सामग्री को संरचित करने के बजाय आप डेटा को JSON जैसे किसी संरचित प्रारूप में रख सकते हैं और एक मीडियाविकि एक्सटेंशन लिख सकते हैं जो इस संरचित डेटा को एक इंटरफ़ेस में बदल देगा। यह तरीका MassMessage द्वारा वितरण के पृष्ठ सूचीबद्ध करने के लिए, और CollaborationKit द्वारा विकिपरियोजनाएँ बनाने के लिए अपनाया जाता है। हालाँकि इन एक्सटेंशनों के पास पृष्ठ बनाने के अपने कार्यप्रवाह हैं, Special:ChangeContentModel का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पृष्ठ-दर-पृष्ठ सामग्री मॉडल सेट करने के बजाय आप किसी नामस्थान के लिए वैकल्पिक डिफ़ॉल्ट मॉडल भी निर्दिष्ट कर सकते हैं। उदाहरणस्वरूप, Module नामस्थान का डिफ़ॉल्ट सामग्री मॉडल ScribuntoContent है। उसी तरह, आप ऐसे नियम लागू कर सकते हैं जिससे कोई विशिष्ट सामग्री मॉडल सिर्फ किसी एक निर्दिष्ट नामस्थान पर उपलब्ध होगा; ScribuntoContent का इस्तेमाल सिर्फ Module में किया जा सकता है।
किसी पृष्ठ का वर्तमान सामग्री मॉडल देखना
किसी पृष्ठ का वर्तमान सामग्री मॉडल देखने के लिए साइडबार के टूलबॉक्स पर "पृष्ठ की जानकारी" पर क्लिक करें।
आप उस पृष्ठ पर जाने के लिए URL में ?action=info
भी जोड़ सकते हैं।
किसी पृष्ठ का सामग्री मॉडल बदलना
Special:ChangeContentModel पर जाएँ (या "पृष्ठ की जानकारी" पृष्ठ पर "बदलें" कड़ी पर क्लिक करें), और वह पृष्ठ दर्ज करें जिसे आप बदलना चाहते हैं। अगर आप डिफ़ॉल्ट के परे किसी दूसरे सामग्री मॉडल से कोई नया पृष्ठ बनाना चाहते हैं तो यह एक अनुपस्थित पृष्ठ भी हो सकता है। फिर वह सामग्री मॉडल चुनें जिसमें आप पृष्ठ को बदलना चाहते हैं। बदलाव सहेजने के लिए "परिवर्तन" पर क्लिक करें।
ध्यान दें कि सभी परिवर्तन संभव नहीं हैं। अगर आप किसी मौजूदा पृष्ठ को बदलने की कोशिश कर रहे हों और मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर यह पता नहीं लगा पा रहा कि वर्तमान पृष्ठ की सामग्री को दोबारा से कैसे समझा जा सके, सामग्री मॉडल को बदला नहीं जाएगा और आपको एक त्रुटि संदेश दिखाई जाएगी। जब ऐसा होता है, यह अनुशंसित है कि आप पुराने पृष्ठ को संरक्षित करें और नए सामग्री मॉडल में पृष्ठ को दोबारा बनाएँ। उदाहरणस्वरूप, आप "Project:Foo" को "Project:Foo/old" में स्थानांतरित करके "Project:Foo" पर Special:ChangeContentModel की मदद से एक नया पृष्ठ बना सकते हैं। अगर संभव हो, आपको नए पृष्ठ पर "Project:Foo/old" की एक कड़ी जोड़नी चाहिए।
बदलाव पूर्ववत करना
आपके विकि पर सामग्री मॉडल में सभी बदलावों को Special:Log/contentmodel पर लॉग किया जाता है। कोई बदलाव पूर्ववत करने के लिए लॉग में उचित एंट्री पर जाएँ और "पूर्ववत करें" पर क्लिक करें। आपको एक पहले से भरा हुआ फ़ॉर्म मिलेगा; पूर्ववत करना जारी रखने के लिए "परिवर्तन" पर क्लिक करें। अगर आप पृष्ठ के इतिहास के पृष्ठ पर हैं और नवीनतम बदलाव में ही सामग्री मॉडल को बदला गया था, आप सामग्री मॉडल को वापस पाने के लिए पूर्ववत करने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वापस लेने पर भी सामग्री मॉडल में बदलावों को पूर्ववत कर दिया जाएगा।
ध्यान रखें कि यह हमेशा काम नहीं करता, खासकर कि अगर सामग्री मॉडल को बदलने के बाद पृष्ठ को इस तरह से सम्पादित किया गया हो कि वह अब पुराने सामग्री मॉडल से अनुकूल न रहे। जब ऐसा होता है, आपको इसे दोबारा अनुकूल बनाने के लिए सम्पादनों को पूर्ववत करना होगा। वैकल्पिक रूप से, आप एक नए पृष्ठ पर सामग्री मॉडल को बदलकर पुरानी सामग्री को संरक्षित कर सकते हैं। सामग्री मॉडल में शायद ही कभी बदलाव किया जाता है। आम तौर पर हर पृष्ठ पर एक बार से ज़्यादा सामग्री मॉडल को बदला नहीं जाता है।