वैश्विक भाषा चयनकर्ता

This page is a translated version of the page Universal Language Selector and the translation is 100% complete.

वैश्विक भाषा चयनकर्ता एक्सटेंशन (ULS) इंटरफ़ेस की भाषा, फॉण्ट, और इनपुट के माध्यमों (कीबोर्ड मानचित्रण) जैसे भाषा सेटिंग्स को सदस्यों तक पहुँचाने का एक परिवर्तनीय तरीका प्रदान करता है। इससे सदस्य अलग-अलग भाषाओं में लिख सकते हैं जो शायद उनके कीबोर्ड पर समर्थित न हो, ऐसी लिपियों में सामग्री को पढ़ सकते हैं जिसके फॉण्ट सायद उनके लोकल डिवाइस पर उपलब्ध न हो, या फिर मेन्यू के दिखाए जाने के लिए भाषा को चुन सकते हैं।

ये सुविधा कुछ विकियों पर पहले Narayam और WebFonts एक्सटेंशनों द्वारा दी जाती थी। ULS उन एक्सटेंशनों की जगह ले लेता है और अब सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर सभी सदस्यों के लिए उपलब्ध होगा (लॉग-इन किए हुए या गुमनाम)। परियोजना के बारे में अधिक विस्तार बाद में उपलब्ध होगा।

इसकी कार्यक्षमता नीचे दी गई है:

  • भाषा सेटिंग्स पैनल भाषा के उपकरणों को कॉन्फ़िगर करने का मुख्य प्रवेशद्वार है। इसका इस्तेमाल साइडबार की अंतरभाषा सूची से, या फिर अंतरभाषा कड़ियों का इस्तेमाल न करने वाले विकियों पर व्यक्तिगत टूलबार पर से किया जा सकता है।
    • सदस्य इंटरफ़ेस भाषा संपादन की मदद से सदस्य उस भाषा को बदल सकता है जिसमें UI दिखाया जाएगा, फर्क नहीं पड़ता कि सामग्री की भाषा क्या है। इस समय UI को सिर्फ लॉग-इन किए हुए सदस्यों के लिए ही अनुकूलित किया जा सकता है।
    • फॉण्ट के चुनाव के द्वारा वेब फॉण्ट्स गैर-लातिन लिपियों के लिए प्रदान किए जाते हैं ताकि सदस्य लोकल फॉण्ट्स स्थापित किए बिना उन भाषाओं में सामग्री को देख सके। सदस्य वैकल्पिक फॉण्ट्स स्थापित कर सकते हैं या फिर अगर उनके डिवाइस पर उपलब्ध हो तो वे अपने लोकल फॉण्ट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इनपुट माध्यम के कॉन्फ़िगरेशन की मदद से सदस्य किसी ऐसे भाषा में भी लिख सकते हैं जिसका कीबोर्ड शायद उनके पास उपलब्ध न हो। हिन्दी के लिए इनपुट माध्यम सक्षम करने पर QWERTY कीबोर्ड का इस्तेमाल करने वाले हिन्दी सदस्य "pa" टाइप करके "प" लिख सकते हैं।
  • इनपुट माध्यम प्रासंगिक मेन्यू में हर सक्रिय इनपुट तत्व के पास भाषाओं और कीबोर्ड माचित्रणों के बीच बदलने के लिए विकल्प प्रदान किए जाते हैं। अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर Moscow के बारे में लिखते समय सदस्य आसानी से अंग्रेज़ी, अंतर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला और रूसी के बीच में भाषा बदल सकते हैं: "Moscow (/ˈmɒskaʊ/ or /ˈmɒskoʊ/; Russian: Москва, tr. Moskva; IPA: [mɐˈskva]) is the capital city and the most populous federal subject of Russia."
भाषा सेटिंग्स की मदद से अंग्रेज़ी विकिपीडिया का इस्तेमाल कर रहा कोई भी पंजीकृत सदस्य UI को अपनी भाषा में बदल सकता है।
बंगाली बोलने वाला कोई सदस्य अपने कंप्यूटर पर फॉण्ट्स को स्थापित किए बिना ही बंगाली विकिपीडिया से सामग्री को पढ़ सकता है। अगर कोई ओपन-सोर्स फॉण्ट उपलब्ध हो तो वेब फॉण्ट्स गैर-लातिन लिपियों के लिए अपने आप प्रदान किए जाते हैं। सदस्य हर भाषा के अनुसार यह चुन सकते हैं कि वे अपने सिस्टम फॉण्ट का इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर वेब फॉण्ट का।
बिना हिन्दी कीबोर्ड के, हिन्दी बोलने वाला कोई सदस्य अपनी भाषा में लिखने के लिए इनपुट माध्यमों को कॉन्फ़िगर कर सकता है।
अगर आप कुछ खोज रहे हों, तो आप हिन्दी और अंग्रेज़ी के बीच बदल सकते हैं।

ULS का इस्तेमाल कैसे करें

  • कई भाषाओं में संस्करणों वाले विकि परियोजनाएँ भाषा सेटिंग्स को अंतरभाषा कड़ियों के लिए उपयुक्त मौजूदा भाषा-संबंधित क्षेत्र में उपलब्ध करेंगे। इसमें इन वेबसाइटों के सभी भाषा संस्करण शामिल हैं:
    • विकिपीडिया
    • विकिपुस्तक
    • विकिविश्वविद्यालय
    • विकिकोष
    • विकिसूक्ति
    • विकियात्रा
    • विकिसमाचार
    • विकिस्रोत
  • बिना अंतरभाषा कड़ियों के विकि परियोजनाएँ भाषा सेटिंग्स को सदस्यनाम के पास के व्यक्तिगत टूलबार पर इंटिग्रेट करते हैं। इसमें ये विकियाँ शामिल हैं:
    • विकिडेटा
    • विकिमीडिया कॉमन्स
    • विकिप्रजातियाँ
    • MediaWiki.org
    • मेटा-विकि
    • विकिमीडिया इनक्यूबेटर
    • अभिशासन
    • आउटरीच
    • और अन्य
 
बिना अंतरभाषा कड़ियों के विकियों पर भाषा के सेटिंग्स व्यक्तिगत टूलबार पर दिए जाते हैं।

कार्यक्षमता में सीमाएँ

सदस्य इंटरफ़ेस की भाषा सिर्फ लॉग-इन किए हुए सदस्य ही चुन सकते हैं (क्यों? )।

 
गुमनाम सदस्य अभी भी UI की भाषा नहीं बदल सकते। वे ऐसा लॉग-इन करके कर सकते हैं।

अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर इनपुट माध्यम प्रासंगिक मेन्यू को डिफ़ॉल्ट से अक्षम किया जाता है। शुरुआती स्थिति के बावजूद सदस्य किसी भी विकि के लिए इन्हें सक्षम या अक्षम कर सकता है।

वेब फॉण्ट्स

आप ULS इंटरफ़ेस खोलकर वेब फॉण्ट्स सक्षम कर सकते हैं। गीयर आइकॉन पर क्लिक करें, फिर "प्रदर्शन" चुनें, उसके बाद "फ़ॉण्ट्स" चुनें, और फिर जाकर "ज़रूरत के अनुसार फ़ॉण्ट डाउनलोड करें" को सक्षम करें। अधिक जानकारी के लिए Universal Language Selector/WebFonts देखें।

अधिक जानकारी

देवनागरी लिपि में लिखे लेख खोजने या सम्पादित करने के लिए सदस्य "लिप्यंतरण" या "इनस्क्रिप्ट" का इस्तेमाल कर सकता है, जैसा इस वीडियो क्लिप के उदाहरण में दिखाया गया है। CC अनुदेश ब्रिटिश अंग्रेज़ी के लिए उपलब्ध हैं।

वैश्विक भाषा चयनकर्ता के बारे में कुछ साधारण प्रश्न FAQ पृष्ठ पर पाए जा सकते हैं। आप वार्ता पृष्ठ पर प्रतिक्रिया छोड़ सकते हैं

आप इस परियोजना का पारस्परिक डिज़ाइन और तकनीकी डिज़ाइन देख सकते हैं।

अधिकांश विकास Milkshake के सार्वजनिक लाइब्रेरियों का हिस्सा है (अधिक जानकारी के लिए GitHub रिपॉज़िटरी देखें)।

आगामी विकास योजना भी देखें।

ये भी देखें

Help:Multilingual support