एक्सटेंशन:Collection
![]() प्रकाशन की स्थिति: स्थिर |
|
---|---|
![]() |
|
कार्यान्वयन | विशेष पृष्ठ , MyWiki |
विवरण | पृष्ठों का एक संग्रहण संगठित करने देता है जिसे सम्पादित किया जाता सकता है, रख जा सकता है और वैकल्पिक रूप से एक PDF, ODF या DocBook (XML) के रूप में प्राप्त किया जा सकता है |
लेखक | |
नवीनतम संस्करण | 1.8.0 (2019-05-18) |
संगतता नीति | मीडियाविकि के साथ प्रकाशित स्नैपशॉट्स। Master में पीछे की तरफ से संगतता नहीं है। |
MediaWiki | 1.34+ |
डेटाबेस बदलता है | नहीं |
Composer | mediawiki/collection |
लाइसेंस | GNU साधारण सार्वजनिक लाइसेंस 2.0 या अधिक |
डाउनलोड करें | README |
उदाहरण | wiki.openoffice.org |
|
|
Quarterly downloads | 187 (Ranked 45th) |
Public wikis using | 1,243 (Ranked 219th) |
Collection एक्सटेंशन को अनुवादित करें अगर यह translatewiki.net पर उपलब्ध है | |
मुद्दे | अधूरे कार्य · बग की रिपोर्ट करें |
Collection एक्सटेंशन की मदद से आप पृष्ठों के किसी व्यक्तिगत चुनिंदा समूह को एक संग्रह में संगठित कर सकते हैं। संग्रहों को:
- अध्यायों की मदद से सम्पादित और संरचित किया जा सकता है
- रखा, लोड किया और बाँटा जा सकता है
- https://pediapress.com/ पर छापा जा सकता है
एक समय में इन्हें:
- PDF के रूप में रेंडर भी किया जा सकता था (PDF Writer देखें)
- ODF के रूप में निर्यात भी किया जा सकता था (OpenDocument Export देखें)
- DocBook XML के रूप में निर्यात भी किया जा सकता था (XML Bridge देखें)
- ZIM फ़ाइल के रूप में निर्यात भी किया जा सकता था (openZIM देखें)
- ePub फ़ाइल के रूप में निर्यात भी किया जा सकता था (ई-किताब)
मूल परियोजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए प्रेस प्रकाशन 'Wikis Go Printable' देखें।
प्रलेख और समर्थन
Collection एक्सटेंशन ज़्यादातर भारी-भरकम कामों के लिए Proton सेवा का इस्तेमाल करता है। यह पहले OCG का इस्तेमाल करता था।
You can use the IRC channel #wikimedia-services जुड़ें to get in touch with developers.
बग्स रिपोर्ट करने के लिए Phabricator की MediaWiki-extensions-Collection
परियोजना का इस्तेमाल करें।
अपने विकि (साँचों, पृष्ठों, श्रेणियों) को इस एक्सटेंशन के लिए तैयार करने के लिए एक विस्तृत गाइड meta.wikimedia.org पर उपलब्ध है।
mwlib
Collection एक्सटेंशन के पुराने संस्करणों में mwlib
लाइब्रेरी का इस्तेमाल किया जाता था।
mwlib
के लिए प्रलेख http://mwlib.readthedocs.org/ पर पाई जा सकती है, तथा mwlib
और mwlib.rl
से संबंधित सहायता और चर्चा के लिए एक Google समूह मौजूद है।
mwlib
के विकासकों को pediapress IRC चैनल पर भी देखा गया है:
- सर्वर: irc.freenode.net
- चैनल: #pediapress
स्क्रीनकास्ट
YouTube पर बुनियादी कार्यक्षमता को दर्शाते हुए एक स्क्रीनकास्ट मौजूद है (जर्मन भाषा में) (2 मिनट 45 सेकंड)
क्रॉस-विकि लेख संग्रह बनाना
OCG सेवा पर यह समर्थित था, मगर Collection एक्सटेंशन में यह अब भी समर्थित नहीं है (पैचेस का स्वागत है!)।
आप नीच-स्तर mw-ocg-bundler
और mw-ocg-latexer
उपकरणों का इस्तेमाल करके क्रॉस-विकि संग्रह बना सकते हैं, या फिर इस काम के लिए https://pediapress.com/collection/ का इस्तेमाल कर सकते हैं। टिकट 408 देखें।
स्थापना
- फ़ाइलों को डाउनलोड करें और अपने
extensions/
फ़ोल्डर केCollection
नामक डिरेक्ट्री में डालें। - अपने LocalSettings.php फ़ाइल के अंत में निम्न कोड जोड़ें:
wfLoadExtension( 'Collection' );
- आवश्यकतानुसार एक्सटेंशन को कॉन्फ़िगर करें
- पूर्ण – अपने विकि पर Special:Version पर जाकर देखें कि एक्सटेंशन को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है कि नहीं।
एक्सटेंशन के कॉन्फ़िगरेशन के बारे में विस्तृत अनुदेशों के लिए कृपया शामिल README भी देखें।
कॉन्फ़िगरेशन
नीचे का प्रलेख कालग्रस्त है। Installing a development instance में नवीनतम प्रलेख है।
पुरानी mwlib-आधारित सेवा के लिए Installation and Configuration of the Collection Extension और Customization via System Messages देखें।
PDF, OpenDocument- और DocBook-निर्यात बनाना
इस एक्सटेंशन के साथ PDF (ODF, DocBook) का समर्थन सक्षम करना आसान है। इसे डिफ़ॉल्ट से https://tools.pediapress.com/ सर्वर का इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर किया जाता है। इसलिए इंटरनेट पर उपलब्ध (कम प्रसिद्धि वाले) साइटों के लिए अपने PDF सर्वर सर्वर स्थापित करना आवश्यक नहीं। चरण:
- बस
$wgCollectionMWServeURL
के डिफ़ॉल्ट वैल्यूhttp://tools.pediapress.com/mw-serve/
के साथ Collection एक्सटेंशन को स्थापित और कॉन्फ़िगर करें (अनुदेशों के लिए Collection एक्सटेंशन का README देखें) और सुनिश्चित करें कि मीडियाविकि API (api.php
) आपकी मीडियाविकि स्थापना पर सक्षम है। - कुछ सदस्यों का कहना है कि PDFtk स्थापित करना आवश्यक है।
Python, ReportLab, mwlib आदि की स्थापना की कोई ज़रूरत नहीं! मगर ध्यान रखें कि इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपके विकि का इस्तेमाल इंटरनेट के ज़रिए किया जाना संभव होना चाहिए, और या तो गैर-लॉग-इन किए हुए सदस्यों के लिए इस तक पहुँचना संभव होना चाहिए या फिर लॉग-इन साख कॉन्फ़िगर किए हुए होने चाहिए (अनुदेशों के लिए README देखें)।
अंग्रेज़ी विकिपीडिया से Solar system, उदाहरण लेख देखें, जिसे इस प्रौद्योगिकी से PDF के रूप में रेंडर किया गया है।
अपना रेंडर सर्वर सेटअप करें
अगर आपके विकि तक बाहर से पहुँचना संभव नहीं या फिर आपका विकि काफ़ी प्रसिद्ध है, आपको अपना रेंडर सर्वर स्थापित करना होगा। सर्वर mwlib के साथ शामिल होता है और इसका इस्तेमाल एक स्टैंडअलोन HTTP सर्वर (जो डिफ़ॉल्ट प्रोटोकॉल) या एक FastCGI या SCGI सर्वर, या फिर एक CGI स्क्रिप्ट के रूप में किया जा सकता है।
आवश्यकताएँ और चरण
mwlib को स्थापित करने की कई अतिरिक्त आवश्यकताएँ हैं। कृपया आधिकारिक स्थापना प्रलेख पढ़ें। आपके विशिष्ट पर्यावरण के बारे में गाइड्स भी काम आ सकते हैं, नीचे देखें।
दूसरे गाइड्स
- Ubuntu 14.04 पर ऐसा कैसे करना है, इसके लिए 'Setup a render server on Ubuntu 14.04 LTS' देखें।
- OSX Mavericks पर ऐसा कैसे करना है, इसके लिए 'Setup a render server on OSX' देखें। दूसरे सिस्टम्स पर localhost स्थापनाओं के लिए भी उपयोगी टिप्पणियाँ हैं।
- एक्सटेंशन:Collection की स्थापना और कॉन्फ़िगरेशन का एक विस्तृत गाइड जिसमें लोकल मशीनों पर स्थापित करने के अनुदेश हैं - edutechwiki (TECFA, जिनेवा विश्वविद्यालय) द्वारा
उन्नत और वैकल्पिक कॉन्फ़िगरेशन
ज़्यादातर विकियों पर नीचे की सामग्री की ज़रूरत नहीं होगी। उन सभी ग्लोबल कॉन्फ़िगरेशन्स को और उनके अर्थ प्रमुख PHP फ़ाइल पर देखें जिन्हें आप कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। इनमें से कुछ विकल्पों की मदद से आप निर्यात को भी बदल सकते हैं।
माँग-पर-छाप
संस्करण 1.6 (r113740) से एक्सटेंशन पर वेरिएबल $wgCollectionPODPartners
मौजूद है जिससे माँग-पर-छाप सेवा के प्रदाताओं को परिभाषित किया जा सकता है।
डिफ़ॉल्ट से यह PediaPress सेवा का इस्तेमाल करता है:
$wgCollectionPODPartners = [
'pediapress' => [
'name' => 'PediaPress',
'url' => 'http://pediapress.com/',
'posturl' => 'http://pediapress.com/api/collections/',
'infopagetitle' => 'coll-order_info_article'
],
];
यह तत्वों का ऐरे है, और इनमें से सभी को एक संभव माँग-पर-छाप सेवा के रूप में सूचीबद्ध किया जाएगा। पैरामीटर्स हैं:
- name
- प्रदाता का छोटा नाम
- url
- अगर कोई जानकारी पृष्ठ न हो तो URL जिस तक पहुँचाया जाएगा
- posturl
- छापने के वेब सेवा का URL
- infopagetitle
- मीडियाविकि सिस्टम संदेश का नाम (जैसा वह MediaWiki: नामस्थान में नज़र आता हो) जिसमें उस पृष्ठ का शीर्षक है जिससे प्रदाता के बारे में छोटी जानकारी दी जाएगी। डिफ़ॉल्ट (PediaPress के लिए) है MediaWiki:Coll-order info article, जिसका लक्ष्य है 'PediaPress order information'। अगर पृष्ठ मौजूद होता है, इससे PediaPress सेवा के बारे में कुछ जानकारी दिखाई जाती है।
आप माँग-पर-छाप को पूरी तरह से अक्षम करने के लिए सेट कर सकते हैं:
$wgCollectionPODPartners = false;
कृपया इस सुविधा के बारे में अधिक जानकारी के लिए टास्क T35536 और कमिट एंट्री देखें।
आप यह भी कॉन्फ़िगर कर सकते हैं कि कौन-से फ़ाइल प्रारूप उपलब्ध किए जाते हैं:
$wgCollectionFormats = [
'rl' => 'PDF', # enabled by default
'odf' => 'ODT',
'docbook' => 'DocBook XML',
'xhtml' => 'XHTML 1.0 Transitional',
'epub' => 'e-book (EPUB)',
'zim' => 'Kiwix (OpenZIM)',
];
कॉन्फ़िगरेशन के अधिक विकल्पों के लिए README देखें।
किताबें सहेजने के लिए सदस्य अधिकार
सदस्यों को उनके सदस्य स्थान और सामुदायिक स्थान में किताबें सहेजने की अनुमति देने के लिए अपने LocalSettings.php
पर निम्न पंक्तियाँ जोड़ें:
$wgGroupPermissions['user']['collectionsaveascommunitypage'] = true;
$wgGroupPermissions['user']['collectionsaveasuserpage'] = true;
किसी दूसरी जगह पर कड़ियाँ जोड़ें
अगर आप कड़ियों को किसी दूसरी जगह पर जोड़ना चाहते हैं, जैसे "व्यक्तिगत उपकरण" मेन्यू में, आप ऐसा उन्हें उनके पोर्टलेट में जोड़कर कर सकते हैं।
उदाहरणस्वरूप, Vector स्किन में आपको इन्हें skins/Vector.php
फ़ाइल में जोड़ना होगा जिसके बाद फ़ाइल ऐसी दिखेगी:
<h3><?php $this->msg( 'personaltools' ) ?></h3>
<ul<?php $this->html( 'userlangattributes' ) ?>>
<?php
$personalTools = $this->getPersonalTools();
/* Links to create a PDF file/a book start */
if ( class_exists('CollectionHooks') ) {
$collectionURLs = CollectionHooks::getPortlet($this->getSkin());
if ( $collectionURLs !== false ) {
/* Put the links of the Collection extension below the last item. */
$personalTools += $collectionURLs;
}
}
/* Links to create a PDF file/a book end */
foreach ( $personalTools as $key => $item ) {
echo $this->makeListItem( $key, $item );
}
आप पोर्टलेट में कड़ियों के क्रम को बदलने के लिए foreach लूप के निष्पादित किए जाने से पहले सीधे $personalTools जोड़ सकते हैं।
ऊपर की विधि में खामी यह है कि दो नई कड़ियों पर उनके टूलटिप्स को नहीं दिखाया जाता है। इसके लिए एक समाधान का इंतज़ार किया जा रहा है और इससे बहुत मदद मिलेगी।
किताब का उपसर्ग सेट करना
किताब के नाम का डिफ़ॉल्ट उपसर्ग बदलने के लिए MediaWiki:Coll-community book prefix संदेश को सम्पादित करें।
कैश
हाल के संस्करणों द्वारा "किताबों" को एक कैश में रखा जाता है। उन संग्रहों को तुरंत डाउनलोड किया जा सकता है जिन्हें पहले किसी सदस्य द्वारा निर्यात किया गया हो, और इसमें कई मिनटों के रेंडरिंग की ज़रूरत नहीं; कैश किए गए संस्करण को डाउनलोड पृष्ठ पर एक कड़ी पर क्लिक करके अपडेट किया जा सकता है।
एक्सटेंशन को सुधारने में मदद करें
अगर आप एक्सटेंशन को बेहतर बनाने में मदद करना चाहते हैं, आप:
- किसी बग या सुविधा के अनुरोध के लिए एक टास्क खोल सकते हैं,
- translatewiki.net की मदद से अनुवाद जोड़ और सुधार सकते हैं।
PediaPress से छापी कई किताबें
PediaPress एक सेवा है जो विकि की सामग्री से छापी गई किताबें बनाती है। इस सेवा को एस एक्सटेंशन में एकीकृत किया गया है (अक्षम किया जा सकता है)।
संबंधित
ये भी देखें
- PDF export — सभी PDF निर्यात एक्सटेंशनों का सारांश
इस एक्सटेंशन का इस्तेमाल एक या अधिक विकिमीडिया परियोजनाओं पर किया जा रहा है। इसका शायद मतलब है कि एक्सटेंशन स्थिर है और इस तरह के अधिक दर्शकों वाले वेबसाइटों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए पर्याप्त रूप से काम करता है। विकिमीडिया की CommonSettings.php और InitialiseSettings.php कॉन्फ़िगरेशन फ़ाइलों में इस एक्सटेंशन का नाम खोजें, और यह वहीं स्थापित होगा। किसी विशिष्ट विकि पर स्थापित एक्सटेंशन्स की पूरी सूची को विकि के Special:Version पृष्ठ पर देखा जा सकता है। |
इस एक्सटेंशन को निम्न विकि फ़ार्म्स/होस्ट्स और/या पैकेजिस में शामिल किया गया है: यह कोई आधिकारिक सूची नहीं है। कुछ विकि फ़ॉर्म्स/होस्ट्स और/या पैकेजिस में यह एक्सटेंशन शामिल हो सकता है हालाँकि वो शायद यहाँ सूचीबद्ध न हों। सुनिश्चित करने के लिए हमेशा अपने विकि फ़ार्म/होस्ट से संपर्क करें या बंडल जाँचें। |