Project:मीडियाविकि विकिपीडिया नहीं है

This page is a translated version of the page Project:MediaWiki is not Wikipedia and the translation is 100% complete.

मीडियाविकि का उपयोग दुनिया भर के सर्वरों पर हजारों विकियों को चलाने के लिए किया जाता है। विकिमीडिया आंदोलन के ९०० विकियाँ इस परिवार के अहम् सदस्य हैं; और अंग्रेज़ी विकिपीडिया विकिपीडिया दुनिया का सबसे बड़ा विकि है। मगर मीडियाविकि के सदस्यों की संख्या इन कुछ परियोजनाओं से बाहर जाती है। मीडियाविकि को ऐसे विकियों को संचालित करने के लिए भी किया जाता है जिनका लक्ष्य विकिमीडिया आंदोलन से बिलकुल अलग है; इससे वे विकियाँ चलाई जाती हैं जिनके लक्ष्यों पर कोई सही सीख नहीं, जो गैर-तटस्थ और किसी तरफ़ झुके हुए हैं; इससे वे विकियाँ चलाई जाती हैं जो ओपन सोर्स नहीं है; और वे विकियाँ भी, जिन्हें सभी संपादित नहीं कर सकते। मीडियाविकि के विकासक इस पूरे परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करते हैं; वे सोचते नहीं कि किस परियोजना को समर्थन देना सही नहीं होगा।

इसलिए मीडियाविकि के विकासों के पास अपने समुदाय वाली अपनी परियोजना है, जिसके अपने लक्ष्य और प्रथाएँ हैं; और ये लक्ष्य और प्रथाएँ अंग्रेज़ी विकिपीडिया या दूसरे किसी विकि के समान होने के बावजूद उनके साथ जुड़ा हुआ नहीं है। अंग्रेज़ी विकिपीडिया के लक्ष्यों के मीडियाविकि के लक्ष्यों से अलग होने में कोई बुराई नहीं है। विकिमीडिया परियोजना और मीडियाविकि के बीच हमेशा से एक सहजीवी संबंध रहा है, और रहेगा, साथ में मीडियाविकि के विकास को अधिकांश रूप से उन्हीं के द्वारा मार्गदर्शित किया जाता है। मगर विकिपीडिया जैसे किसी विकिमीडिया परियोजना के सदस्य होने के नाते यह न सोचें कि मीडियाविकि, या मीडियाविकि के विकासक, सिर्फ आपकी परियोजना की 'सेवा' करते हैं, या फिर सिर्फ विकिमीडिया आंदोलन की ही सेवा करते हैं।

अगर आप विकिपीडिया जैसे किसी विकिमीडिया परियोजनाके सदस्य हैं, आपको विकासकों को उसी तरह से देखना चाहिए जैसा आप विकिमीडिया कॉमन्स के समुदाय को देखते हैं। विकिमीडिया आंदोलन के ज़्यादातर विकियों का कॉमन्स के साथ एक सहजीवी संबंध है, और कॉमन्स की समुदाय ठीक से इसके द्वारा समर्थित कई विकियों की ज़रूरत को संतुलित कर पाता है। मगर इस संबंध में तनाव भी आते हैं, और कभी-कभी विकि समुदायों को लगता है कि उनकी ज़रूरतें पूरी नहीं की जा रही हैं। लेकिन इसके साथ वे यह भी समझते हैं कि उनके पास इससे ज़्यादा सहयोग पाने का 'अधिकार' नहीं है, क्योंकि कॉमन्स अपना एक परियोजना है जिसके अपने सिद्धांत हैं, और आगे बढ़ने के लिए उन्हें कॉमन्स को विश्वास दिलाना होगा कि जो भी फैसला कॉमन्स वाले लेंगे, वही *दोनों* को मानना होगा। अगर आप मीडियाविकि के विकासकों को उसी तरह से देखेंगे, आपको पता चल जाएगा कि कभी-कभी चीज़ें 'सही' पथ पर क्यों नहीं चलते।

करें

  • मीडियाविकि के विकासकों को हमेशा सूचित करें कि किसी बदलाव से आपके विकि पर क्या प्रभाव हुआ है, चाहे वह सकरात्मक हो या नकरात्मक।
  • आपके विकि के लाभ के लिए बदलाव सुझाएँ।
  • बदलावों पर चर्चा करते हुए भविष्य की भी सोचें।

न करें

  • कभी यह न सोचें कि कोई बदलाव करने से पहले मीडियाविकि के विकासकों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे आपके विकि से संपर्क करे, ख़ासकर कि अगर आपकी परियोजना बड़ी और अपने में ही ज़रूरी है।
  • कभी यह न सोचें कि मीडियाविकि के विकासक कोई बदलाव इसलिए नहीं कर सकते कि आपके विकि को उससे नुकसान होगा।
  • कभी यह न कहें कि कोई बदलाव किया जाना चाहिए क्योंकि उसके लिए 'साधारण राय' है। मीडियाविकि सदस्यों की एक साधारण राय पाना तो दूर की बात जब वे आसमान के रंग को लेकर विवाद करते हैं।

ये भी देखें