Help:नए पृष्ठ

This page is a translated version of the page Help:New pages and the translation is 100% complete.
PD ध्यान दें: जब आप इस पृष्ठ को सम्पादित करते हैं, आप अपने योगदान को CC0 के अंतर्गत प्रकाशित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए सार्वजनिक डोमेन के सहायता पृष्ठ की मदद लें। PD

नए पृष्ठ एक विशेष पृष्ठ है जिसपर सृष्टि के उलटे क्रमानुसार हाल में बनाए गए पृष्ठ सूचीबद्ध किए जाते हैं, उनकी सृष्टि के दिनांक और समय, उनके वर्तमान आकार, उस पृष्ठ के सृष्टिकार के नाम, और पहले संपादन सारांश के साथ। पैट्रोल करने की सुविधा सक्षम हो तो उनपर पृष्ठों को पैट्रोल करने का भी एक विकल्प होता है।

यह सुविधा Special:NewPages पर उपलब्ध है। पृष्ठ के परिणामोंं को वरीयताओं में बदला नहीं जा सकता।

सदस्य के अनुसार फ़िल्टर करने की क्षमता टास्क T8448 में जोड़ी गई थी।

ट्रांसक्लूड करना

इस विशेष पृष्ठ को ट्रांसक्लूड किया जा सकता है, और पहले पैरामीटर में बताया जा सकता है कि कितने परिणाम दिखाए जाते हैं।

{{Special:NewPages/50}}

अतिरिक्त पैरामीटरों का इस्तेमाल कॉमा से अलग की गई सूची में किया जा सकता है, जैसे:

{{Special:NewPages/limit=5,shownav,offset=20081210,namespace=Template}}
पैरामीटर वैल्यू का प्रकार विवरण
limit integer दिखाने के लिए एंट्रियों की संख्या
offset date एंट्रियों की सूची को शुरू करने के लिए पहला दिनांक
namespace string परिणामों को निर्दिष्ट नामस्थान तक सीमित करें
hideliu लॉग-इन किए गए सदस्यों (LIU) को छिपाएँ
hidepatrolled सिर्फ वे पृष्ठ दिखाएँ जिन्हें पैट्रोल न किया गया हो।
hidebots बॉट्स को छिपाएँ
showredirs अनुप्रेषण दिखाएँ
shownav परिणामों के ऊपर और नीचे परिणाम नेविगेशन की कड़ियाँ दिखाएँ, जैसे:

"(सबसे नया | सबसे पुराना) देखें (नए 50 | पुराने 50) (20 | 50 | 100 | 250 | 500)"

username परिणामों को निर्दिष्ट सदस्य तक सीमित करें। (संस्करण 1.14 से) r45468